चेहरे के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

गर्मी ही नहीं मानसून में भी सनस्क्रीन लगाना होता है जरूरी, पहचानिए कौन सी सनस्क्रीन है सही

गर्मी में जैसे हम धूप की नुकसानदायक किरणों से बचने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते है वैसे ही मानसून के दिनों में बारिश के बाद तेज धूप निकलती है जो हमारी स्किन के लिए बहुत नुकसानदायक होती है इससे बचने के लिए हमें सनस्क्रीन लगाना चाहिए।

दीपिका पाल

बदलते मौसम के साथ जहां पर मानसून की शुरूआत देश भर के कई हिस्सों में होने लगी है वहीं पर इस मौसम में सर्दी-जुकाम और बुखार जैसी स्वास्थ्य समस्याएं पनपने लगती है। इसके अलावा मानसून के मौसम में त्वचा पर भी इसका असर पड़ता है जिससे त्वचा से जुड़ी समस्याएं होने लगती है। वैसे हम गर्मी में ही सनस्क्रीन को लगाना सही समझते है लेकिन इसे मानसून में भी लगाना चाहिए ताकि आपकी त्वचा सही हो जाए। आखिर कौन सी सनस्क्रीन बारिश के मौसम में सही होती है इसके बारे में आज हम इस लेख में जानेंगे।

मानसून में निकली धूप से बचाती है सनस्क्रीन

गर्मी में जैसे हम धूप की नुकसानदायक किरणों से बचने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते है वैसे ही मानसून के दिनों में बारिश के बाद तेज धूप निकलती है जो हमारी स्किन के लिए बहुत नुकसानदायक होती है इससे बचने के लिए हमें सनस्क्रीन लगाना चाहिए। इसे लेकर त्वचा देखभाल के विशेषज्ञ मानते हैं कि, मौसम कोई सा भी हो हमें सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए। सनस्क्रीन हमें सिर्फ टैनिंग से नहीं बचाती बल्कि ये सूरज की हानिकारक किरणों से भी आपकी स्किन को बचाती है, इसलिए बारिश में सनस्क्रीन लगाना सही होता है।

कौन सा लगाएं सनस्क्रीन

बारिश के मौसम में सनस्क्रीन कौन सा सही है क्या त्वचा पर सही असर करेगा इसे लेकर दुविधा होती है। सनस्क्रीन के लिए आप बाजार से लोशन, पाउडर और स्टिक तीन तरह के सनस्क्रीन में से कोई भी चुन सकती है। इस मौसम में चेहरे पर नमी रहती है इसके लिए आप लोशन वाले सनस्क्रीन लगाए तो बेहतर साबित होता है ये स्किन में अच्छी तरह से मिक्स हो जाते हैं इसके साथ साथ ये आपकी स्किन को लंबे समय तक हाइड्रेटेड भी रखते हैं।

जानिए सनस्क्रीन लगाने के फायदे

बारिश के मौसम में सनस्क्रीन लगाने के फायदे होते है जिन्हें जानना जरूरी है...

1- इस मौसम में त्वचा की स्थिति अलग होती है इस मौसम में चेहरे पर नमी होती है जिस पर धूल-मिट्टी ना बैठें इसके लिए सनस्क्रीन लगाया जाता है।

2- सनस्क्रीन का इस्तेमाल बारिश की धूप से देखभाल करने में सहायक होती है।

3- घर से बाहर निकलने के दौरान सनस्क्रीन लगा लेते हैं तो यह चेहरे को सुरक्षा प्रदान करता है।

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की मौत, छह साल के बच्चे को भी लगी गोली

Hindi Diwas 2026: UN में हिंदी में भाषण देने वाले पहले भारतीय नेता कौन थे? जानें ऐतिहासिक पल का सच

2029 से पहले सभी 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC! मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान

नशीले पदार्थों पर कसा जाएगा शिकंजा! अमित शाह और CM देवेंद्र फडणवीस की होगी एक दिवसीय अहम बैठक

बंगाल उपचुनाव: TMC ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम पर किसे बनाया प्रत्याशी?