कौन सा मना रहे हैं हम स्वतंत्रता दिवस 2024 (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

77वां या 78वां, स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ को लेकर हैं कन्फ्यूज, जान लीजिए ये फैक्ट

स्वतंत्रता दिवस को लेकर हर कोई बड़े ही कन्फ्यूजन में नजर आ रहे हैं कि, आखिर इस साल कौन सा स्वतंत्रता दिवस मनाएं 77वीं या 78वीं वर्षगांठ। इस ही कंफ्यूजन को दूर करने के लिए आपको इस लेख में छिपे फैक्ट को समझना जरूरी है।

दीपिका पाल

देश की आजादी के दिवस को जहां पर केवल एक दिन बचा हैं वहीं पर इस स्वतंत्रता दिवस को लेकर हर कोई बड़े ही कन्फ्यूजन में नजर आ रहे हैं कि, आखिर इस साल कौन सा स्वतंत्रता दिवस मनाएं 77वीं या 78वीं वर्षगांठ। इस ही कंफ्यूजन को दूर करने के लिए आपको इस लेख में छिपे फैक्ट को समझना जरूरी है। देश की आजादी के दिन को मनाने के लिए 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था भारत

आपको बताते चलें कि, 15 अगस्त 1947 को भारत को ब्रिटिश हुकूमत से आजादी मिली थी उस दिन से हर साल इस ऐतिहासिक दिन को भारत के स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। बता दें, यह पहला मौका नहीं है जब लोगों के मन में इस तरह की कन्फ्यूजन पैदा हुई है। इससे पहले भी कई बार लोग स्वतंत्रता दिवस को लेकर असमंजस में पड़े हैं कि, आजादी का दिन कब मनाया जाता है।

ऐसे समझें 77वां या 78वां स्वतंत्रता दिवस

आपको बताते चलें कि, आजादी के जश्न की शुरुआत देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 15 अगस्त 1947 को लाल किले पर तिरंगा फहराकर की थी। तो बता दें कि अगर आजादी की वास्तविक तारीख (15 अगस्त 1947) से गिनें तो आजादी के पहले वर्ष को पहले स्वतंत्रता दिवस के रूप में याद किया जाता है। ऐसे में, इस साल भारत आजादी के 77 वर्ष पूरा कर लेगा, तो इसे 78वां स्वतंत्रता दिवस माना जाएगा।

2047 में पूरे होगें आजादी के 100 साल पूरे

78वां स्वतंत्रता दिवस गुरुवार 15 अगस्त को मनाया जाएगा। इस साल की थीम 'विकसित भारत' (Viksit Bharat) रखी गई है। यह साल 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र में बदलने के सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप है। 2047 में भारत की आजादी के 100 साल पूरे होंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त के मौके पर हर घर तिरंगा फहराने की अपील की है। उन्होंने मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान को जारी रखने की बात कही है। हर साल भारत के प्रधानमंत्री लाल किले पर झंडा फहराते हैं और भाषण देते हैं।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

आंध्र प्रदेश को मिला एक और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, भोगापुरम एयरपोर्ट से आज रात से शुरू होंगी उड़ानें

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में CBI और ED की जांच पर लगी रोक

काठमांडू में जनरल धीरज सेठ का भव्य स्वागत, आज मिलेगा नेपाली सेना प्रमुख का मानद पद

Air India के 2 पायलटों का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव, 300 से ज्यादा की जांच, फाइनल रिपोर्ट आने तक ड्यूटी से हटे