चाय पीने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

चाय पीने का सही समय क्या है, कब और कौन सी चाय हेल्थ को फायदे पहुंचाती है, जानिए नुकसान भी

Tea Benefits:क्या आप जानते हैं कि चाय का सेवन अगर सही समय और सही मात्रा में किया जाए, तो यह सेहत के लिए काफी लाभदायक भी हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं चाय पीने के फायदों के बारे में ।

सीमा कुमारी

Best Time To Drink Tea:हम भारतीय चाय पीने के बड़े शौकीन होते हैं। खासकर कई लोगों के दिन की शुरुआत ही गर्म चाय की चुस्की के साथ होती है। कुछ लोग सुबह पेट साफ करने के लिए उठते ही चाय पीते हैं, तो कई एनर्जी के लिए सुबह-सुबह चाय पीते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाय का सेवन अगर सही समय और सही मात्रा में किया जाए, तो यह सेहत के लिए काफी लाभदायक भी हो सकता है।

तो अगली बार एक कप चाय का आनंद लेते समय उसके फायदों के बारे में जरूर सोचें और इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। अगर अगली बार कोई आपसे पूछे कि चाय पीना सही है या नहीं, तो इस लेख को पढ़ने के बाद आप मना नहीं कर पाएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं चाय पीने के फायदों के बारे में और यह किस समय सबसे फायदेमंद होती है। जैसा कि आप जानते है कि चाय के कई प्रकार होते हैं, जैसे कि ग्रीन टी, ब्लैक टी, हर्बल टी, आदि। हर प्रकार की चाय के अपने अलग-अलग फायदे होते हैं।

क्या है चाय पीने के फायदे

डाइजेशन में सुधार

डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, चाय, खासकर अदरक और हर्बल चाय, पाचन को बेहतर बनाती है। भोजन के बाद एक कप चाय पीने से डाइजेशन में मदद मिलती है और पेट में गैस की समस्या से राहत मिलती है।

तनाव कम करने में असरदार

कहते है एक कप चाय पीने से तनाव कम करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद तत्व तनाव को कम करते हैं और मूड को बेहतर बनाते हैं।

वजन घटाने में सहायक

अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो ग्रीन टी आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। यह मेटाबोलिज्म को बढ़ाती है, जिससे शरीर तेजी से कैलोरी जलाने लगता है।

एंटीऑक्सीडेंट का स्रोत

चाय में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर से हानिकारक तत्वों को निकालने में मदद करते हैं। ये तत्व उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं और बीमारियों से बचाते हैं।

जानिए क्या है चाय पीने सही समय

सुबह का समय

बहुत से लोग सुबह उठते ही चाय पीने की आदत रखते हैं. हालांकि, खाली पेट चाय पीने से एसिडिटी की समस्या हो सकती हैं। इसलिए, नाश्ते के बाद चाय पीना बेहतर होता है।

भोजन के बाद

भोजन के तुरंत बाद चाय पीना पाचन के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। खाने के तुरंत बाद चाय पीने से शरीर में आयरन का अवशोषण कम हो जाता है। इसलिए, खाने के कम से कम 30 मिनट बाद ही चाय पीएं।

शाम का समय

शाम के समय चाय पीना अच्छा हो सकता है। इससे शरीर की थकान मिटती है और आपको नई ऊर्जा मिलती है। लेकिन सोने से पहले चाय पीना नींद में खलल डाल सकता है, क्योंकि इसमें कैफीन होता है।

जयशंकर, आडवाणी से पूर्व IAS तक...SIR का ऐसा नोटिस कि खुद चुनाव आयुक्त भी नहीं रहे अछूते! वोटर लिस्ट पर घमासान

UP Chunav: AIMIM से हाथ मिलाइए, बाबा को नहीं बनने देंगे मुख्यमंत्री; ओवैसी का सपा-कांग्रेस को ऑफर

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर छिड़ी रार, Tata Trust ने खारिज किया बोर्ड का फैसला

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप