माता लक्ष्मी 
लाइफस्टाइल

शुक्रवार रात्रि 'इस' रंग के कपड़े धारण कर करें माता लक्ष्मी की पूजा, आर्थिक तंगी होगी दूर, बनी रहेगी माता की कृपा

वैष्णवी वंजारी

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टीम: धन की देवी (Maa Laxmi) मां लक्ष्मी को समर्पित है। ऐसे में लोग धन की प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करते है। आर्थिक तंगी को दूर करने और धन लाभ पाने के लिए विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा कर उन्हें प्रसन्न करना चाहिए।

ज्योतिषियों के अनुसार, सप्ताह में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना (Shukrawar Ke Upay) के लिए होता है। कहते है इस दिन व्रत व कुछ उपाय करने से आर्थिक संपन्नता आती है। खासकर, शुक्रवार की रात को कुछ गुप्त उपाय (Shukrawar Ke Upay) करने से भी आर्थिक तंगी दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। तो आइए जानें शुक्रवार की रात को किए जाने वाले इन गुप्त उपाय और टोटकों के बारे में -

ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, शुक्रवार की रात गुलाबी रंग के कपड़े पहनकर मां लक्ष्मी की पूजा करें। पूजा में ‘ऐं ह्रीं श्रीं अष्टलक्ष्मीयै ह्रीं सिद्धये मम गृहे आगच्छागच्छ नम: स्वाहा’ मंत्र का 108 बार जाप करें।  शुक्रवार की रात श्री लक्ष्मी सूक्त का भी पाठ करें।

शुक्रवार के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने से भी धन लाभ होता है। शुक्रवार की रात को दक्षिणावर्ती शंख से भगवान विष्णु का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी सभी आर्थिक समस्याएं दूर होंगी।

शुक्रवार रात को मां का ध्यान लगाएं, पूजा में और ध्यान में किसी भी प्रकार की बाधा ना आएं, इस बात का खास ख्याल रखें। वरना पूजा खंडित हो सकती है।

शुक्रवार की रात मां अष्ट लक्ष्मी की पूजा करने से जातक को धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।  अष्टलक्ष्मी की पूजा में माता के समक्ष अगरबत्ती व दीप जलाएं साथ ही गुलाब के फूल की माला अर्पित करें। इस उपाय को करने से आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज