लाइफस्टाइल

खूबसूरती के लिए हल्दी और एलोवेरा जेल का ऐसे करें इस्तेमाल, दमक उठेगी आपकी स्किन

नवभारत डेस्क

-सीमा कुमारी

चेहरे पर ऐसा ग्लो चाहिए, जो कभी फीका ना पड़े तो ये दो नैचरल इंग्रीडियंट्स आपकी मदद कर सकते हैं। ये आपके घर में ही मौजूद हैं, जैसे कि हल्दी और एलोवेरा दोनों में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, एंटी-एजिंग व औषधीय गुण होते हैं। 

इससे तैयार अलग-अलग फेसपैक लगाने से स्किन से जुडी हर तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल सकती है। ये डेड स्किन सेल्स को साफ करके चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने में मदद भी करते हैं। आइए जानें एलोवेरा और हल्दी से फेसपैक बनाने व लगाने का आसान तरीका-

ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, एलोवेरा और हल्दी स्किन को ग्लोइंग व जवां बनाए रखने में भी मदद करते हैं। इससे तैयार फेसपैक लगाने से चेहरे पर मौजूद महीन रेखाएं और रिंकल्स दूर होने में मदद मिलती है। यह स्किन पर कसाव लाकर उसे जवां बनाए रखने में मदद करता है। इसके लिए एक कटोरी में 1 चम्मच टमाटर का पल्प, 1-1 चम्मच चंदन व एलोवेरा जेल और 1/4 छोटा चम्मच हल्दी मिलाएं। इसे 15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर मुंह धो लें।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इसके लिए एक कटोरी में 1-1 चम्मच शहद और एलोवेरा जेल मिलाएं। अब इसमें 1/4 छोटा चम्मच हल्दी मिलाएं। तैयार पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट तक लगाएं। बाद में गीले कपड़े से चेहरा साफ कर लें।

अच्छा रिजल्ट पाने के लिए इनमें से कोई भी फेस पैक हफ्ते में 2 बार जरूर लगाएं। इसके अलावा इन्हें लगाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज