तिल के तेल का इस्तेमाल (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

मकर संक्रांति में खास होता है तिल का महत्व, पैरों की मजबूती के लिए करें इसके तेल का इस्तेमाल

आज हम बात कर रहे है तिल की इसे आयुर्वेद की दुनिया में तेलों का राजा कहा जाता है। इस तिल के तेल में कई सारे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम कर बॉडी को रिलैक्स फील कराते हैं।

दीपिका पाल

Makar Sankranti 2025: देशभर में 14 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाने वाला है यह दिन जनवरी माह का पहला त्योहार होता है। इस त्योहार पर तिल और गुड़ का महत्व काफी होता है। वहीं पर आज हम बात कर रहे है तिल की इसे आयुर्वेद की दुनिया में तेलों का राजा कहा जाता है। इस तिल के तेल में कई सारे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम कर बॉडी को रिलैक्स फील कराते हैं।

यहां पर पैरों की हड्डियों की मजबूती के लिए तिल के तेल का इस्तेमाल आप कर राहत पा सकते है। यहां पर पैरों के तलवों में मालिश करने के फायदे बहुत होते है वहीं पर पैरों के तलवों की मालिश करने पर दिनभर की थकान, अनिद्रा, तनाव की समस्या को दूर होती है और सुकून की नींद भी आती है।

ऐसे करें तिल के तेल से मसाज

आपको बताते चलें कि, तिल के तेल से मसाज करने के कई फायदे होते है लेकिन इसे कैसे लगाना चाहिए इसकी जानकारी किसी को नहीं होती है। इसके लिए आप सबसे पहले तेल गर्म कर तलवे पर लगाएं और गोलाकार गति में मालिश करें। एड़ी के ऊपर और नीचे मालिश करें और अंगूठे को धीरे से ऊपर की ओर खींचें। बंद मुट्ठी का उपयोग करते हुए पैर को ऊपर और नीचे गूंथते हुए मसाज करें। पूरे पैर की मालिश करें और गर्म रखने के लिए एक मोज़े पहन लें। ऐसा आप रोज रात में सोते वक्‍त करें।

जानिए तिल के तेल से मसाज के फायदे

यहां पर तिल के तेल से आप मसाज का तरीका अपना सकते है इसके फायदे आपको देखने के लिए मिलते है। पैरों में इस तेल का इस्तेमाल करने से जोड़ों को कई फायदे होते है वहीं पर पैरों की हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। यहां पर इस तेल की हल्की गर्माहट अच्छी नींद दिलाने में भी मदद करती है और दिमाग को आराम देती है। तिल का तेल बालों को शानदार, घना, रेशमी और बनाता है। स्किन को नुकसान से बचाने के लिए तिल के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। तिल के तेल की खासियत यह है कि, सूजन-रोधी गुण होते हैं जो सूजन, लालिमा और सूजन को कम करते हैं, जिससे त्वचा को तुरंत आराम मिलता है। लाइफस्टाइल की खबरें जानने के लिए क्लिक करें 

आंखों के लिए भी फायदेमंद

आपको बताते चलें कि, यह पैरों की हड्डियों की मजबूती के अलावा आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है।जब हम पैरों का मसाज करते हैं तो आंखों की सेहत भी अच्‍छी रहती है। फुट मसाज करने से पूरे शरीर को फायदा मिलता है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा