तुलसी का पौधा फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Tulsi Plant Care: सर्दियों में सूखने लगी है तुलसी? पौधे को ठंड और पाले से बचाने के लिए अपनाएं ये 7 आसान तरीके

Tulsi Plant Winter Care: ठंड के मौसम में तुलसी का पौधा मुरझाने और सूखने लगता है। ऐसे में धूप, पानी और सही देखभाल का ध्यान रखना जरूरी है। जानिए सर्दियों में तुलसी के पौधे को हरा-भरा रखने के आसान तरीके।

रीता राय सागर

Highlights:

  • तुलसी के पौधे को ग्रोथ के लिए रोजाना पर्याप्त धूप में रखना जरूरी है।

  • ठंड में जरूरत से ज्यादा पानी देने से बचें।

  • तेज ठंडी हवा और ठंड के पाले से पौधे को बचाकर रखें।

Tulsi Plant Winter Care Tips: भारतीय घरों में तुलसी का पौधा जरूर होता है। ज्यादातर लोग घर के आंगन, बालकनी या छत पर तुलसी का पौधा लगाते हैं, लेकिन सर्दियों में तापमान गिरने के साथ तुलसी के पौधे की पत्तियां पीली पड़ने लगती है और सुखकर  मुरझाने लगती हैं। इसकी वजह अधिक ठंड, पाला और मिट्टी में अधिक नमी का होना है।

अगर आपके घर में भी तुलसी का पौधा है और आप चाहते हैं कि वह सर्दियों में भी हरा-भरा रहे, तो उसकी देखभाल के कुछ आसान तरीके अपना सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

रोजाना धूप में रखें तुलसी का पौधा

तुलसी के पौधे के ग्रोथ के लिए पर्याप्त रोशनी और धूप की जरूरत होती है। सर्दियों में पौधे को ऐसी जगह रखें, जहां उसे सुबह की 4-6 घंटे धूप मिले। अगर पौधा बालकनी या छत पर रखा है, तो धूप के अनुसार उसकी जगह बदलते रहें और उसे रात में खुले में न छोड़ें।

पानी देने से पहले मिट्टी चेक करें

गर्मियों के मुकाबले सर्दियों में तुलसी के पौधे को कम पानी की जरूरत पड़ती है। ठंड में मिट्टी देर से सूखती है, इसलिए रोजाना पानी डालने से जड़ों में जरूरत से ज्यादा नमी जमा हो जाती है। इससे जड़ें सड़ जाती है। पानी देने से पहले उंगली से मिट्टी की ऊपरी परत चेक करें। अगर मिट्टी में नमी है, तो पानी देने से बचें।

तेज ठंडी हवा और पाले से बचाएं

तुलसी का पौधा बहुत ज्यादा ठंड और पाले को सहन नहीं कर पाता। इसलिए रात के समय इसे खुले में रखने के बजाय किसी सुरक्षित और ढकी हुई जगह पर रखें। बालकनी या छत पर पौधा रखा है, तो उसे ऐसी जगह रखें जहां ठंडी हवा सीधी न लगे। ज्यादा ठंड पड़ने पर पौधे को हल्के गार्डनिंग कवर या ब्रीदेबल फैब्रिक से ढक दें। दिन में धूप निकलने पर कवर हटा दें।

गमले में पानी जमा न होने दें

तुलसी की जड़ों को स्वस्थ रखने के लिए ऐसे गमले का चयन करें, जिसमें पानी की निकासी अच्छी हो। के नीचे ड्रेनेज होल जरूर रखें, ताकि अतिरिक्त पानी बाहर निकल सके। गमले के नीचे रखी प्लेट में पानी जमा न होने दें।

सूखी और पीली पत्तियों को हटाते रहें

अगर तुलसी की कुछ पत्तियां पीली या सूखी हैं, तो उन्हें साफ कैंची से हटा दें। इससे पौधे की साफ-सफाई बनी रहती है। हालांकि, एक साथ बहुत ज्यादा हरी शाखाओं को न काटें। पौधे की सेहत देखकर ही हल्की छंटाई करें।

गमले को जमीन से थोड़ा ऊपर रखें

सर्दियों में जमीन की ठंडक और नमी का असर गमले की जड़ों पर पड़ता है। इसलिए गमले को ईंट या किसी स्टैंड पर थोड़ा ऊपर रखें। इससे पानी की निकासी बेहतर होगी और गमले के नीचे नमी जमा होने से बचेगा।

Heavy Rain Alert: 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 145 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चक्रवाती तूफान सक्रिय

डीजल निर्यात शुल्क में 2.5 रुपये की बढ़ोतरी, ATF भी हुआ महंगा, नई दरें इस तारीख से होंगी लागू

गोल्डी ढिल्लों ने दी धमकी, आखिर अमिताभ बच्चन का 1984 के सिख विरोधी हिंसा से क्या है कनेक्शन?

अयोध्या हमारी, अब मथुरा की बारी', केशव मौर्य की अखिलेश को खुली चुनौती; बोले- कार सेवा में साथ आइए

PM मोदी के साथ फिलीपींस में नजर आई ये खूबसूरत लड़की कौन... भारत से क्या है कनेक्शन? जानें सबकुछ