आयुर्वेदिक नुस्खों से पाएं नेचुरल ग्लोइंग स्किन (सौ. सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

सर्दियों के मौसम में नहीं छिनेगी त्वचा की नमी, इन उपायों से दोबारा पाएं चेहरे की रंगत

Winter Ayurvedic Tips: त्वचा पर नमी को बनाए रखने के लिए घर पर आप प्राकृतिक उपायों का सहारा ले सकते है। इसके लिए आज हम आपको कुछ नुस्खों के बारे में जानकारी दे रहे है।

दीपिका पाल

Skin Care Tips in Winter: सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो गई है। इस मौसम में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता है। सर्दी-जुकाम की समस्या के अलावा चेहरे पर भी ठंड के मौसम का बुरा असर पड़ता है। त्वचा पर नमी बनाएं रखने और मुलायम बनाने के लिए लोग क्रीम और लोशन का सहारा तो लेते ही है। यह प्रॉडक्ट्स आयुर्वेदिक नहीं होने की बजाय केमिकल वाले होते है जिसका असर बुरा पड़ सकता है। त्वचा पर नमी को बनाए रखने के लिए घर पर आप प्राकृतिक उपायों का सहारा ले सकते है। इसके लिए आज हम आपको कुछ नुस्खों के बारे में जानकारी दे रहे है।

सर्दियों के मौसम में अपनाएं ये नेचुरल उपाय

सर्दियों के मौसम में त्वचा की रंगत को बनाए रखने के लिए आप नेचुरल उपाय को अपना सकते है, जो इस प्रकार है...

1- सर्दियों के मौसम में रूखी त्वचा को नमी देने के लिए कोको बटर का इस्तेमाल कर सकते है। इसमें नेचुरल फैट भरपूर रूप से होता है। इसका इस्तेमाल करने से त्वचा की नमी बनी रहती है। कोको बटर का नियमित इस्तेमाल त्वचा को मुलायम बनाता है और ठंडी हवा से होने वाले ड्राईनेस को काफी हद तक कम करता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक फैटी एसिड्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स त्वचा की रक्षा करने के साथ ही उसे ग्लोइंग भी बनाते हैं।

2- विटामिन ई का इस्तेमाल सर्दियों के मौसम में करना चाहिए। विटामिन ई त्वचा में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। बताया जा रहा है रोजाना इस्तेमाल से त्वचा हाइड्रेट रहती है, जिससे नेचुरल चमक बनी रहती है। इसे सीधे त्वचा पर लगाया जा सकता है या अन्य प्राकृतिक तत्वों के साथ मिलाकर विंटर क्रीम बनाई जा सकती है।

3- लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल त्वचा की देखभाल के लिए किया जाता है। यह न केवल त्वचा की नमी बनाए रखता है, बल्कि इसमें सूजन को कम करने और संक्रमण से बचाने के गुण भी हैं। इसकी खुशबू मन को शांत करती है और नींद में सुधार लाने में भी मदद करती है। इसलिए लैवेंडर ऑयल सिर्फ सौंदर्य के लिए ही नहीं, बल्कि मानसिक शांति के लिए भी लाभकारी है।

4-कोकोनट ऑयल एक हल्का और आसानी से त्वचा में समा जाने वाला तेल है। इसमें मौजूद फैटी एसिड्स त्वचा की नमी बनाए रखते हैं और रुखी त्वचा को तुरंत राहत देते हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से त्वचा का टोन बेहतर होता है और वह मुलायम बनती है। यह त्वचा का रक्षक माना जाता है।

आईएएनएस के अनुसार

राहुल गांधी पर बरसे CM फडणवीस, बोले- 4500 वोट के गोकुल संघ के लिए दिल्ली से ट्वीट करना पड़ रहा

करनाल में गरजे गृह मंत्री अमित शाह, राहुल गांधी पर लगाया अराजकता फैलाने का आरोप; कांग्रेस को दी चेतावनी

अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, SIR पर विशेष सत्र को तैयार, बोले- वोट बचाने नहीं, घुसपैठियों के लिए थी रैली

क्राइम है, अपराध नहीं, सम्राट के बयान पर सियासी घमासान, विपक्ष ने लगाई क्लास, कहा- गरीबी नहीं, पॉवर्टी है!

तिरुपति लड्डू में मिलावट मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने केस ट्रांसफर करने की मांग खारिज की