हरी मटर छीलने के तरीके 
लाइफस्टाइल

सर्दियों में अब हरी मटर छीलना हुआ आसान, घर में आजमाएं ये सबसे आसान ट्रिक्स

थोड़ी मटर छीलना हो तो आसान लगता है लेकिन कई बार किसी फंक्शन के लिए 2-3 किलो मटर छिलनी हो तो हर कोई परेशान हो जाते है। इसके लिए आज हम आपको ऐसे ही कुछ तरीकों के बारे में जानकारी दे रहे है जो आपके बेहद काम आएंगे।

दीपिका पाल

Pea Peeling Hacks: सर्दियों के मौसम में हर तरह की मौसमी सब्जियों की भरमार देखने के लिए मिलती है इसमें ताजी हरी मटर का नाम सुनते है सबके दिमाग में एक से बढ़कर एक डिश आ जाती है। हम हरी मटर के पराठे, कबाब आदि बनाना तो पसंद करते है लेकिन कई बार मटर के दाने छीलने के वक्त आलस आने लगता है इस वजह से घंटों मटर छीलने का काम किसी को रास नहीं आता है।

थोड़ी मटर छीलना हो तो आसान लगता है लेकिन कई बार किसी फंक्शन के लिए 2-3 किलो मटर छिलनी हो तो हर कोई परेशान हो जाते है। इसके लिए आज हम आपको ऐसे ही कुछ तरीकों के बारे में जानकारी दे रहे है जो आपके बेहद काम आएंगे।

मटर छीलने के आसान उपाय 

यहां पर आप इन खास तरीकों के साथ मटर छील सकते है इसके लिए यह आसान उपाय काम आएंगे...

1- मटर छीलने के लिए आप फ्रीजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। मटर को सबसे पहले एक घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें। मटर को निकालने के बाद छिलके को दबाए। फ्रीजर में इसे रखने में छिलके हल्का टाइट हो जाएंगे, जिसके बाद इन्हें छीलने में आसानी होगी।

2- 40-50 मटर और 2-3 किलो मटर छीलना मुश्किल भरा काम हो सकता है। लेकिन अगर आप इसे सही और कुछ हैक्स की मदद से करें तो यह काम मिनटों में पूरा हो जाएगा। मटर को कम समय में छिलके से हटाने के लिए सबसे पहले इसे 3-4 मिनट पानी में उबाल लें। इसके बाद गैस बंद कर 2 मिनट ढक कर छोड़ दें। ध्यान रखें मटर अच्छी और मोटी फली वाली हो। अब मटर को पानी से निकालकर छन्नी वाली थाली में कुछ सेकेंड ठंडा होने के लिए छोड़ दें। इसके बाद मटर के एक छोर पर हल्के हाथ से दबाएं। ऐसा करने से सारे फली में मौजूद बीज फटाफट बाहर निकलने लगेंगे। दानों को इस्तेमाल में लाने से पहले साफ सूती कपड़े पर फैलाकर सूखा लें।

3-मटर के दानों को छिलके से हटाने के लिए बर्फ वाले पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए पहले मटर को गर्म पानी में डालकर 03 -05 मिनट रखें। इसके बाद इसे नॉर्मल या बर्फ पानी में डाल दें। इसके बाद आप मटर को छिलके को हल्के हाथ से हटाते हुए निकाल सकती हैं।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन