File Photo 
लाइफस्टाइल

कभी मराठी स्टाइल में बना कर देखें पनीर की जायकेदार सब्जी, ज़ायका होगा एकदम लाजवाब, जानिए इसकी आसान रेसिपी

नवभारत डेस्क

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: यूं तो अधिकतर लोगों को पनीर की सब्जी पसंद होती है। लेकिन, घर में अक्सर मटर पनीर और शाही पनीर ही बनती है। जिसका स्वाद बाहर रेस्त्रां जैसा भी नहीं होता। ऐसे में कई बार पनीर की सब्जी से बोर हो चुके हैं और खड़े मसालों से भरी स्पाइसी पनीर की सब्जी खाना पसंद करते हैं, तो एक बार मराठी स्टाइल वाली पनीर की सब्जी जरूर ट्राई करें।

मटर पनीर, पालक पनीर, मलाई पनीर से बिल्कुल अलग और लाजवाब स्वाद से रू-ब-रू होंगे आप। मराठी स्टाइल वाली इस पनीर की सब्जी को आप रोटी, नान या फिर पराठे के साथ बड़े चाव के साथ खा सकते हैं। आइए जानें इसकी सिंपल रेसिपी-

सामग्री

पनीर - 250 ग्राम

टमाटर -1

प्याज- 1

सूखी लाल मिर्च- 3-4

दही- 2 टेबलस्पून

 साबुत धनिया- 1 टीस्पून

कलौंजी- 1 टीस्पून

 गरम मसाला- 1 टीस्पून

 अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1/2 टीस्पून

 नींबू का रस- 1 टेबलस्पून

 बटर- 1/2 कप

 जीरा-  1 टीस्पून

लाल मिर्च पाउडर-  1/2 टेबलस्पून  

कसूरी मेथी- 1 टीस्पून

 हरा धनिया -2 टेबल स्पून

नमक स्वादानुसार

तेल जरूरत के हिसाब से

बनाने की विधि

मराठी स्टाइल में पनीर की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले प्याज और टमाटर को काट लें।

अब सूखी हुई लाल मिर्च को कुछ देर के लिए पानी में भिगो दें और भीगी हुई मिर्च के बीज निकाल दें।

एक पैन में जीरा, कलौंजी और धनिया को हल्का भून लें। अब इन साबुत मसालों को मिक्सी में पीस लें और पाउडर बना लें।

जो लाल मिर्च भीगी हुई है उसमें नींबू का रस डालकर पेस्ट बना लें। अब पनीर को पिसे हुए मसाले और लाल मिर्च के पेस्ट से मेरिनेट कर लें और इसे 15 मिनट के लिए रख दें।

कड़ाही में तेल डालें और इसमें प्याज डालकर भून लें। इसके बाद टमाटर डालें और भून लें। अब प्याज टमाटर को मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें।

एक पैन में हल्का बटर डालकर मेरिनेटेड पनीर को थोड़ा फ्राई कर लें। दूसरी कड़ाही में तेल डालें और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भून लें। इसमें प्याज टमाटर वाली प्यूरी डालकर भी भून लें।

अब लाल मिर्च पाउडर, नमक और गरम मसाला मिला दें। थोड़ा पानी डालकर 10 मिनट तक पकाएं।

जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तो पनीर डाल  दें। तैयार है मराठी स्टाइल पनीर इसे कसूरी मेथी और धनिया डालकर आप रोटी, नान या फिर पराठे के साथ ट्राई कर सकते हैं।

गोल्डी ढिल्लों ने दी धमकी, आखिर अमिताभ बच्चन का 1984 के सिख विरोधी हिंसा से क्या है कनेक्शन?

अयोध्या हमारी, अब मथुरा की बारी', केशव मौर्य की अखिलेश को खुली चुनौती; बोले- कार सेवा में साथ आइए

PM मोदी के साथ फिलीपींस में नजर आई ये खूबसूरत लड़की कौन... भारत से क्या है कनेक्शन? जानें सबकुछ

कांग्रेस का 5 चुनावी राज्यों में बड़ा दांव, स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन; यूपी में अजय माकन को मिली कमान

'तुर्रम खां मत बनो' कहावत के पीछे छिपी है 1857 की क्रांति की कहानी, जानिए कौन थे असली तुर्रम खां