काले घेरे दूर करने के टिप्स (सौ. सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

आंखों के नीचे के काले घेरे से हो गए है परेशान, आजमा कर देखिए ये घरेलू नुस्खे, मिलेगा छुटकारा

Home Remedies of Dark Circles: डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए इन ब्यूटी प्रॉडक्ट्स के अलावा घर में ऐसी कई चीजें है इसके जरिए आप काले घेरे या डार्क सर्कल्स को दूर कर सकते है।

दीपिका पाल

Tips For Dark Circles: भागदौड़ भरी जिंदगी में खराब जीवनशैली होने की वजह से सेहत के साथ रंगत पर भी असर पड़ता है। ऑफिस या लैपटॉप में स्क्रिन के सामने ज्यादा समय तक बैठकर काम करने से आंखों में काले घेरे की समस्या हो जाती है। इस परेशानी को भले ही कितना मेकअप से छुपा लें उतनी खूबसूरती नजर नहीं आती है। आंखों में काले घेरे और थकान की समस्या भी नजर आती है। डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए ज्यादातर लोग मार्केट में मिलने वाले कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इन ब्यूटी प्रॉडक्ट्स के अलावा घर में ऐसी कई चीजें है इसके जरिए आप काले घेरे या डार्क सर्कल्स को दूर कर सकते है।

इन कारणों से आंखों के नीचे होते है काले घेरे

- अगर आप भरपूर 8 घंटे की नींद लेने की बजाय कम नींद पूरी करते है तो यह अच्छा नहीं होता है। कम नींद लेने की वजह से स्किन डल नजर आती है और काले घेरे बन जाते है।

- कई लोगों को काले घेरे की समस्या जन्मजात ही होती है। परिवार में किसी व्यक्ति से हो सकती है।

-अगर आप ज्यादा थकावट या मानसिक तनाव की समस्या से गुजर रहे है तो डार्क सर्कल्स होता है।

-एलर्जी, साइनस या नाक में रुकावट से ब्लड फ्लो प्रभावित होता है, जिससे आंखों के नीचे सूजन और कालेपन की समस्या हो सकती है।

इन घरेलू नुस्खे से दूर करे डार्क सर्कल्स

आप डार्क सर्कल्स की समस्या को कम करने के लिए इन घरेलू नुस्खों को अपना सकते है। चलिए जान लेते है लगाने का तरीका।

1- ग्रीन टी या कैमोमाइल टी बैग्स फ्रिज में ठंडे करके 10–15 मिनट आंखों पर रखें। इस तरीके को नियमित आजमाते है तो, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और डार्क सर्कल्स कम होते हैं।

2- आंखों में डार्क सर्कल्स है तो आप खीरे का इस्तेमाल कर सकते है। आप खीरे के मोटे ठंडे स्लाइस को 10–15 मिनट के लिए आंखों पर रखें। एक दो बार इस प्रक्रिया को दोहराते है तो काले घेरे की समस्या दूर होती है। दरअसल खीरे में मौजूद पानी और हल्के एंटीऑक्सीडेंट सूजन और पिगमेंटेशन कम करने में मदद करते हैं।

3- डार्क सर्कल्स की समस्या वाले व्यक्ति आंखों के नीचे काले घेरे को कम करने के लिए आलू का इस्तेमाल कर सकते है।कच्चे आलू को कद्दूकस करके उसका रस कॉटन से आंखों के नीचे लगाएं और 10–15 मिनट बाद धो लें। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद मिलती है।

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल