शॉर्ट कुर्ती डिजाइन्स (सौ. पिन्टरेस्ट) 
लाइफस्टाइल

एथनिक चार्म के लिए ट्राई करें ये शॉर्ट कुर्ती डिजाइन्स, ऑफिस से लेकर कॉलेज तक हर जगह के लिए है परफेक्ट

Short Kurti Designs: एथनिक फैशन में शॉर्ट कुर्ती डिजाइन्स इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। ये न सिर्फ स्टाइलिश लुक देती हैं बल्कि ऑफिस, कॉलेज और कैजुअल आउटिंग के लिए भी परफेक्ट विकल्प साबित होती हैं।

प्रीति शर्मा
भारी-भरकम सूट और लंबी कुर्तियों के बीच अब शॉर्ट कुर्तियां अपनी जगह बना रही हैं। इनका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इन्हें स्टाइल करना बेहद आसान है और ये हर बॉडी टाइप पर फबती हैं। अगर आप अपने वॉर्डरोब को नया रूप देना चाहती हैं तो इस सीजन ये डिजाइन्स आपकी लिस्ट में जरूर होने चाहिए।
चिकनकारी शॉर्ट कुर्ती: सदाबहार चिकनकारी अब शॉर्ट कुर्तियों में भी धूम मचा रही है। पेस्टल रंगों जैसे स्काई ब्लू, बेबी पिंक और लेमन येलो में चिकनकारी कुर्तियां जींस या व्हाइट ट्राउजर के साथ बेहद रॉयल लुक देती हैं। यह ऑफिस वेयर के लिए एक सोबर और क्लासी ऑप्शन है।
पेपलम स्टाइल कुर्ती: अगर आप थोड़ा इंडो-वेस्टर्न लुक चाहती हैं तो पेपलम शॉर्ट कुर्ती ट्राई करें। कमर से घेरेदार होने के कारण यह एक फ्रॉक जैसा लुक देती है। इसे धोती पैंट या फ्लेयर्ड जींस के साथ पेयर करके आप कॉलेज या किसी छोटी पार्टी में सबका ध्यान खींच सकती हैं।
अंगरखा शॉर्ट कुर्ती: अंगरखा पैटर्न हमेशा से एथनिक फैशन का हिस्सा रहा है। शॉर्ट कुर्ती में अंगरखा डिजाइन आपको एक यूनिक वाइब देता है। इसे कोल्हापुरी चप्पल और ऑक्सीडाइज्ड झुमकों के साथ पहनकर आप अपना देसी लुक कंप्लीट कर सकती हैं।
शर्ट स्टाइल ए-लाइन कुर्ती: ऑफिस के प्रोफेशनल माहौल के लिए शर्ट कॉलर वाली ए-लाइन शॉर्ट कुर्तियां बेस्ट हैं। इनमें जयपुरी प्रिंट या इकत प्रिंट काफी पसंद किए जा रहे हैं। इन्हें आप सिगरेट पैंट के साथ पहनकर एक स्मार्ट फॉर्मल लुक पा सकती हैं।
फ्लोरल और डिजिटल प्रिंट्स: कॉलेज की भागदौड़ के लिए कॉटन की फ्लोरल प्रिंटेड कुर्तियां सबसे आरामदायक होती हैं। ये न केवल आपको फ्रेश लुक देती हैं बल्कि गर्मियों के लिए भी परफेक्ट हैं।

विश्व के मशहूर क्लाइमेट साइंटिस्ट जेम्स हानसेन की चेतावनी, इसलिए इतिहास का सबसे गर्म साल बनेगा 2026

EPF Withdrawal Rules 2026: फॉर्म 15G और 15H की जगह आया फॉर्म 121, जान लें नए नियम और पात्रता की शर्तें

ओबीसी 27 प्रतिशत आरक्षण मामले में मोहन सरकार की बड़ी तैयारी! दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम डॉ. यादव

फेस्टिवल के बीच UPI यूजर के लिए बड़ी खबर, MDR लागू करने का फैसला टला; जल्द आएगी नई तारीखें

भारत में प्रदर्शन के पीछे इस्लामी ताकतें! अमेरिकी पत्रकार ने दी चेतावनी, लाखों डॉलर की फंडिंग का दावा