पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए और गंगा नदी के मार्ग पर पड़ने वाले शहरों को जोड़ने के लक्ष्य से आलीशान बंगाल गंगा क्रूज़ भी चलाई जा रही है।  
टूर एंड ट्रैवल

पटना से लेकर प्रयागराज तक कर सकेंगे क्रूज में सफर, यहां देखे पूरा रूट

बीते कुछ वर्षों में न सिर्फ देव दीपावली और प्रमुख त्योहार पर बल्कि सामान्य दिनों में भी गंगा आरती, गंगा तटवर्ती क्षेत्र को देखने के लिए पर्यटकों द्वारा बड़ी नाव का सहारा लिया जाता है।

शिवानी मिश्रा

नई दिल्ली : वाराणसी के गंगा घाटों पर आजकल छोटी नाव, बजड़ो के साथ अलकनंदा विश्वनाथम क्रूज चलते हैं। अब इसमें एक और नया नाम जुड़ चुका है। बता दें कि बनारस पहुंचने वाले दूर दराज से पर्यटक भी इन आलीशान नाव मे सफर करना बहुत पसंद करते हैं।

बीते कुछ वर्षों में न सिर्फ देव दीपावली और प्रमुख त्योहार पर बल्कि सामान्य दिनों में भी गंगा आरती, गंगा तटवर्ती क्षेत्र को देखने के लिए पर्यटकों द्वारा बड़ी नाव का सहारा लिया जाता है। पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए और गंगा नदी के मार्ग पर पड़ने वाले शहरों को जोड़ने के लक्ष्य से आलीशान बंगाल गंगा क्रूज़ भी चलाई जा रही है।

ये भी पढ़ें:

कितना है किराया?

बंगाल गंगा क्रूज़ के मालिक राज सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि- बंगाल गंगा क्रूज़ वाराणसी से प्रयागराज की ओर और वाराणसी से गाजीपुर, बलिया होते हुए पटना की तरफ चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत 22 अक्टूबर से ही हो चुकी है। उन्होने बताया कि इस क्रूज में तीन तल हैं और कुल 22 कमरे हैं। जिसमें अधिकतम 40 लोग एक साथ सफर कर सकते हैं। इसमें यात्रियों को शुद्ध शाकाहारी खाना दिया जाएगा।फिलहाल इसका किराया एक व्यक्ति का प्रतिदिन के हिसाब से 15000 रुपये है।

कैसे करें बुकिंग?

इसे राज्य सरकार, भारत सरकार तथा मिनिस्टर आफ शिपिंग की मदद से पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने और गंगा नदी वाले शहरों को जोड़ने के लक्ष्य की प्राथमिकता से चलाया जा रहा है। वाराणसी इस योजना का केंद्र बिंदु इसलिए भी है क्योंकि यहां पर अधिकतम पर्यटक रेल मार्ग, सड़क मार्ग तथा हवाई मार्ग से पहुंचते हैं। बता दें कि आप इस क्रूज की बुकिंग ऑनलाइन भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

उत्तराखंड चुनाव पर BJP का बड़ा मंथन, नितिन नबीन ने संभाली चुनावी कमान, 24 सीटों की समीक्षा पर दिया खास जोर

देर आए दुरुस्त आए, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोली मायावती, आकाश आनंद को पार्टी से किया आजाद, बताई वजह

तमिलनाडु में विपक्षी गठबंधन का नया नाम, कांग्रेस-MDMK-VCK समेत दलों ने बनाई रणनीति, CM विजय चुने गए नेता

अरविंद केजरीवाल फिर बने AAP के राष्ट्रीय संयोजक, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव, नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन

अशोक सिद्धार्थ ने मानी मायावती की शर्त, दामाद का करियर बचाने के लिए छोड़ी राजनीति, कहा- आप त्याग-दया की मूर्ति