Balmoral Castle ( Source: Social Media) 
टूर एंड ट्रैवल

सिर्फ इतिहास नहीं, आज भी जिंदा हैं यह किले...यात्रियों को देते हैं टाइम ट्रेवल का अनुभव

Tourism News: आज भी कई ऐसे किले हैं जो म्यूजियम नहीं बल्कि आज भी शाही परिवारों के जीवंत निवास स्थान हैं। विंडसर कैसल से लेकर फ्रांस के हजार साल पुराने शातो दे शास्तेलू तक, जानें इन किलों के बारे में।

सजल रघुवंशी

Living Royal Castles: दुनिया भर में ऐसे कई किले मौजूद हैं जो सिर्फ ऐतिहासिक धरोहर नहीं बल्कि आज भी जीवंत विरासत का हिस्सा हैं। इन किलों की खास बात यह है कि इनमें आज भी शाही परिवार रहते हैं, जिससे इनकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता और बढ़ जाती है। जहां कई किलों को म्यूजियम में बदल दिया गया है वहीं कुछ किले अब भी अपने मूल स्वरूप में उपयोग हो रहे हैं। अच्छी बात यह है कि इनमें से कई किले आम पर्यटकों के लिए भी खुले रहते हैं।

यहां लोग न केवल घूम सकते हैं बल्कि इतिहास को करीब से महसूस भी कर सकते हैं। अगर आप ट्रैवल और इतिहास के शौकीन हैं तो यह किले आपके लिए खास अनुभव साबित हो सकते हैं।

शातो दे शास्तेलू, फ्रांस

शातो दे शास्तेलू एक ऐतिहासिक किला है, जो करीब 1,000 साल से एक ही परिवार के पास है। यह फ्रांस के बरगंडी क्षेत्र में स्थित है और गर्मियों में पर्यटकों के लिए खुलता है। यहां की लाइब्रेरी और पार्क खास आकर्षण हैं।

बालमोरल कैसल, स्कॉटलैंड

बालमोरल कैसल ब्रिटिश शाही परिवार का निजी निवास है, जिसे 1852 में महारानी विक्टोरिया के लिए खरीदा गया था। लगभग 50 हजार एकड़ में फैला यह किला अपनी खूबसूरत स्कॉटिश वास्तुकला के लिए जाना जाता है। इसे हर साल सीमित समय के लिए पर्यटकों के लिए खोला जाता है।

ग्लैमिस कैसल, स्कॉटलैंड

ग्लैमिस कैसल आज भी एक शाही परिवार का निवास है और अपनी रहस्यमयी कहानियों के लिए मशहूर है। यह महारानी एलिजाबेथ (क्वीन मदर) का बचपन का घर रहा है। 20 मार्च से 31 अक्टूबर तक यह किला आम लोगों के लिए खुला रहता है।

विंडसर कैसल, इंग्लैंड

विंडसर कैसल दुनिया का सबसे पुराना और सबसे बड़ा आबाद किला माना जाता है। करीब 13 एकड़ में फैला यह किला शानदार शाही कमरों और सेंट जॉर्ज चैपल के लिए प्रसिद्ध है, जहां शाही समारोह आयोजित होते हैं। यह किला सालभर पर्यटकों के लिए खुला रहता है, हालांकि गर्मियों में यहां भीड़ ज्यादा रहती है।

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी