प्रतीकात्मक इमेज (सोर्स- सोशल मीडिया) 
टूर एंड ट्रैवल

एक बस्ता, कुछ कपड़े और बहुत सारे नए अनुभव, जानें युवाओं में क्यों बढ़ रहा है Solo Traveling का क्रेज?

Solo Travel Trend: सोलो ट्रैवल का बढ़ता ट्रेंड युवाओं को दे रहा आजादी, आत्मविश्वास और नए अनुभव। जानिए क्यों तेजी से पॉपुलर हो रहा है यह ट्रेंड।

सजल रघुवंशी

Solo Travel: चला जाता हूँ किसी की धुन में धड़कते दिल के तराने लिये...किशोर कुमार के गाने की यह लाइन आज के युवाओं पर एकदम सटीक बैठती है। पहले जब लोग अकेले सफर करने को उबाऊ मानते थे। वहीं आज के युवा इससे बिलकुल उल्टा सोचते हैं। उन्हें अपनी आजादी में अकेले घुमना पसंद है। लोग बताते हैं कि यह उन्हें आजादी, आत्मविश्वास और नए अनुभवों का मौका देता है।

सोशल मीडिया पर रोज नई जगहों की तस्वीरें और रील्स इस ट्रेंड को तेजी से बढ़ा रही हैं। लेकिन सोलो ट्रैवलिंग सिर्फ दिखावे का हिस्सा नहीं बल्कि बदलती जीवनशैली और गहरी सोच का भी संकेत है।

अपनी शर्तों की यात्रा

आज का युवा अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना चाहता है और सोलो ट्रैवल उसे वही आज़ादी देता है। जो ग्रुप ट्रिप में अक्सर नहीं मिलती। अकेले यात्रा करने पर हर फैसला आपका होता है कहां जाना है, कितने दिन रुकना है और क्या करना है। किसी और की पसंद या समय के अनुसार समझौता नहीं करना पड़ता। कई युवाओं के अनुसार, सोलो ट्रिप उन्हें खुद को बेहतर समझने और बिना किसी दबाव के अपनी पसंद-नापसंद को एक्सप्लोर करने का मौका देती है।

आत्मविश्वास में होती है बढ़ोतरी

अकेले यात्रा करने का सबसे बड़ा फायदा आत्मविश्वास में बढ़ोतरी है। नई जगहें, नए लोग और अनजान परिस्थितियां व्यक्ति को मानसिक रूप से मजबूत बनाती हैं। जब कोई खुद अपनी ट्रिप प्लान करता है, रास्ते तलाशता है और समस्याओं का समाधान निकालता है, तो उसका आत्मविश्वास बढ़ता है। यही अनुभव आगे चलकर व्यक्तित्व विकास में भी मददगार साबित होता है। कई ट्रैवल एक्सपर्ट्स के अनुसार, सोलो ट्रैवल एक तरह की “लाइफ ट्रेनिंग” है। जहां बिना किसी क्लासरूम के बहुत कुछ सीखने को मिलता है।

सोशल मीडिया से भी बढ़ा ट्रेंड

दरअसल, आज का युवा सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहता है। इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर लोग अपनी लाइफस्टाईल को शेयर करते हैं। वहीं कुछ यूट्यूबर ऐसे भी हैं जो सोलो ट्रैवलिंग को काफी ज्याादा प्रमोट करते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया से प्रेरित होकर युवा सोलो ट्रिप पर निकल जाते हैं और नए अनुभव और यादें बनाते हैं।

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें