महिलाओं द्वारा बनवाई गई हैं भारत की ये ऐतिहासिक इमारतें, जल्द बना लें घूमने का प्लान  
टूर एंड ट्रैवल

महिलाओं द्वारा बनवाई गई हैं भारत की ये ऐतिहासिक इमारतें, जल्द बना लें घूमने का प्लान

भारत में कई ऐतिहासिक इमारते हैं जिन्हें देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं। जिनका निर्माण मुगल बादशाह, मराठाओं और अन्य राजाओं ने बनवाया है लेकिन भारत में कुछ इमारते ऐसी भी हैं जिनको महिलाओं ने बनवाया है।

प्रीति शर्मा
भारत अपनी समृद्ध संस्कृति और ऐतिहासिकता की वजह से जाना जाता है। यहां पर मौजूद ऐतिहासिक इमारतें और कला दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। लोग दूर दूर से यहां की मशहूर परंपराओं और विविधताओं को देखने के लिए आते हैं। देश में मौजूद हर इमारत अपनी एक खासियत रखती है। वहीं, भारत में कुछ इमारतें ऐसी भी हैं जिनको पुरुषों ने नहीं बल्कि महिलाओं ने बनवाया है।
दिल्ली में मौजूद हुमायूं का मकबरा 16 वीं शताब्दी में दूसरे मुगल बादशाह हुमायूं की पत्नी बेगा बेगम ने बनवाया था। यह भारत की अद्भुत वास्तुकला का उदाहरण माना जा सकता है। यह यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल में शामिल है।
आगरा में स्थित इत्माद उद दौला नूरजहां ने अपने पिता मिर्जा ग्यास बेग की याद में बनवाया था। इसका निर्माण 17वीं शताब्दी में हुआ था। ताजमहल की तरह दिखने की वजह से इसे अक्सर लोग बेबी ताजमहल भी कहते हैं। इस खूबसूरत जगह को आप घूमने जा सकते हैं।
विरुपाक्ष मंदिर पट्टदकल शहर में स्थित है जो कर्नाटक में पड़ता है। इस मंदिर का निर्माण 8 वीं शताब्दी में रानी लोकमहादेवी ने करवाया था। यह भगवान शिव को समर्पित है। बता दें कि यह चालुक्य स्थापत्य शैली के सबसे महत्वपूर्ण मंदिरों में शामिल है।
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में स्थित ऐतिहासिक लाल दरवाजा मस्जिद सन 1447 में सुल्तान महमूद शर्की की रानी राजे बीबी ने बनवाया था। यह मस्जिद संत सैय्यद अली दाऊद कुतुबुद्दीन को समर्पित है। इसका डिजाइन और शैली अटाला मस्जिद की तरह की दिखता है।
गुजरात के पाटन में स्थित रानी की वाव बहुत ही ऐतिहासिक इमारत है जो 11 शताब्दी में महारानी उदयमती ने बनवाई थी। यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की लिस्ट में शामिल है। इसे भारत की सबसे खूबसूरत बावड़ियों में से एक माना जाता है।

अभिजीत दिपके को अरेस्ट करो! CJP प्रदर्शन में 75 वर्षीय वृद्ध की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उठी मांग

राजस्थान पंचायत चुनाव का ऐलान, किस दिन किस चरण में होगा मतदान? जानें पूरा शेड्यूल

CJP के प्रदर्शन में बच्चों का अवैध इस्तेमाल! NHRC ने मुंबई पुलिस, MeitY और X Corp को जारी किया नोटिस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन मामले में एक्शन, धारा 163 के उल्लंघन के आरोप में एफआईआर; मामले में कौन बना आरोपी?

राहुल गांधी ने लॉन्च किया सत्याग्रह प्लेटफॉर्म, संसद से सड़क तक साथ देने का किया वादा, बताया इसका उद्देश्य