जुलाई में उत्तर भारत में घूमने की जगह (सौ. सोशल मीडिया) 
टूर एंड ट्रैवल

जुलाई में घूमने के लिए उत्तर भारत की बेहतरीन जगहें, जहां हर मोड पर मिलेगा मजा

उत्तर भारत में जुलाई का मौसम बहुत ही सुहाना रहता है जिसकी वजह से घूमने का मजा दोगुना हो जाता है। अगर आप इस बार कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां पर मौजूद कुछ शहरों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

प्रीति शर्मा

जुलाई का महीना बहुत ही बेहतरीन होता है। इस समय हल्की फुल्की बारिश की वजह से उत्तर भारत का मौसम सुहाना बना रहता है। जिसकी वजह से पेड़, नदी, हरियाली से भरपूर नजारे देखने में मजा आता है। अगर आप जुलाई के मौसम में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो उत्तर भारत की कुछ शानदार जगहों पर जा सकते हैं। यहां पर परिवार या दोस्तों के साथ छोटी सी ट्रिप बहुत ही मजेदार और यादगार बन जाएगी।

नैनीताल

उत्तराखंड में स्थित झीलों का शहर नैनीताल बारिश में बहुत खूबसूरत हो जाता है। यहां पर आप बोटिंग, स्नो व्यू पॉइंट से पहाड़ों का आकर्षक नजारा देख सकते हैं। इसके अलावा तल्लीताल बल्लीताल मार्केट में शॉपिंग का मजा ले सकते हैं।

मनाली

जुलाई में मनाली जाने का प्लान बेस्ट रहेगा। इस समय यहां का मौसम ठंडा रहता है। चारों तरफ हरियाली, बर्फ से ढकी पहाड़ियां और व्यास नदी का नजारा स्वर्ग से कम नहीं लगता है। यहां पर ट्रेकिंग, रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटी का मजा ले सकते हैं।

धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश में मानसून के समय धर्मशाला और मैक्लॉडगंज घूमने जा सकते हैं। यहां पर बौद्ध संस्कृति, शांत वातावरण और शानदार ट्रैकिंग ट्रेल्स का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा आप आसपास की कई जगहों पर भी घूम सकते हैं।

कसौली

जुलाई में अगर भीड़ भाड़ से दूर किसी जगह पर जाना चाहते हैं तो कसौली का प्लान कर सकते हैं। यहां पर वॉकिंग ट्रेल्स, चर्च और गिल्बर्ट ट्रेल मानसून के समय बहुत रोमांटिक माहौल देता है। दोस्तों के साथ भी यहां पर आप मौज मस्ती कर सकते हैं।

स्पीति वैली

एडवेंचर और ऑफबीट जगहों पर घूमने के शौकीन लोगों के लिए स्पीति वैली एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है। यहां पर जुलाई के समय बहुत ही अच्छा लगता है। यहां आप चंद्रताल लेक, मठ कुंजुम पास जैसी सुंदर जगहों का आनंद ले सकते हैं।

जुलाई में उत्तर भारत की इन जगहों पर घूमकर आपको काफी अच्छा लगेगा। यहां पर बिताया गया हर एक समय मजा और यादें देगा जिसे आप जीवन भर नहीं भूल पाएंगे।

आज युवा-युवा चिल्लाने वालों ने अपनी सत्ता में युवाओं के लिए कुछ नहीं किया...CM योगी ने विपक्ष पर बोला हमला

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

रांची में देवेंद्र महतो ने किया अनशन खत्म करने का ऐलान, जानें सरकार के फैसले पर क्या कहा

कर्नाटक में SIR पर सियासी घमासान, प्रकाश राज समेत सिविल सोसाइटी ने CM शिवकुमार से दखल की मांग की

Indian Army Recruitment 2026: 70 पदों पर भर्ती, 20 अगस्त तक आवेदन; ₹56,100 स्टाइपेंड का मौका