अध्यात्म और शांति का केंद्र कैंची धाम की कर आएं यात्रा, जीवन की हर समस्या से मिलेगा छुटकारा  
टूर एंड ट्रैवल

Neem Karoli Baba: अध्यात्म और शांति का केंद्र कैंची धाम की कर आएं यात्रा, जीवन की हर समस्या से मिलेगा छुटकारा

अक्सर आपने सुना होगा कि लोग कैंची धाम घूमने जा रहे हैं। यहां पर दोस्तों, परिवार या फिर अकेले भी ट्रिप प्लान की जा सकती है। पहाड़ों पर घूमने के साथ-साथ नीम करोली बाबा के दर्शन भी किए जा सकते हैं।

प्रीति शर्मा

Kainchi Dham: अक्सर आपने सुना होगा कि लोग कैंची धाम घूमने जा रहे हैं। यहां पर दोस्तों, परिवार या फिर अकेले भी ट्रिप प्लान की जा सकती है। पहाड़ों पर घूमने के साथ-साथ नीम करोली बाबा के दर्शन भी किए जा सकते हैं। बता दें कि कैंची धाम उत्तराखंड का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। यहां पर श्रद्धालु  आश्रम में बाबा के दर्शन करने के लिए आते हैं। यह उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में नैनीताल शहर के पास स्थित है। यहां रहने और खाने पीने की सुविधा भी आराम से मिल जाती है।

कैंची धाम अध्यात्म और शांति का केंद्र है जहां पर आने से लोगों को मानसिक शांति मिलती है। यहां नीम करोली बाबा का प्रसिद्ध मंदिर है। नीम करोली बाबा को हनुमान जी का अवतार माना गया है। कहा जाता है कि यहां पर आने वाला कोई भक्त खाली हाथ नहीं जाता है। अगर श्रद्धा और समर्पण भाव से कैंची धाम यात्रा करते हैं तो नीम करोली बाबा का आर्शीवाद ले सकते हैं। इससे जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

सच्चे मन से हर मनोकामना होती है पूरी

कैंची धाम में दिन की शुरुआत सुबह 5 बजे की आरती से होती है। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ होता है। शाम के समय सत्संग और कीर्तन का आयोजन किया जाता है। यहां खाना बहुत ही साधारण और शाकाहारी होता है। यह निर्धारित समय पर ही दिया जाता है। इसके अलावा यहां पर आप आसपास के इलाकों में भी घूम सकते हैं। शांत वादियों और खूबसूरत पहाड़ों के बीच सैर का आनंद ले सकते हैं।

दर्शन करते समय मंदिर परिसर में शांति से बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं। माना जाता है कि सच्चे मन से पूजा करने से बाबा जल्दी सुनते हैं।

कैंची धाम पहुंचने के लिए आपको काठगोदाम रेलवे स्टेशन जाना होगा। यह करीब 90 किमी दूर है जहां से टैक्सी, बस या शेयरिंग कैब मिल जाती है। अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो छह घंटे में कैंची धाम पहुंच सकते हैं। रास्ते में मुरादाबाद और हल्द्वानी भी पड़ता है। परिवार के साथ यहां पर जाने की योजना बना सकते हैं।

Jantar Mantar Protest: जंतर मंतर पर बवाल, सैकड़ों लोगों के किया गया डीटेन; आज दिन भर क्या-किया हुआ?

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर हंगामा, आतिशी-योगेंद्र यादव समेत सैकड़ों लोग हिरासत में; देखें तस्वीरें

पंजाब बॉर्डर पर BSF की सख्त कार्रवाई, 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर, पूरे इलाके में हाई अलर्ट

सही कदम न उठाते तो पता नहीं क्या होता... पीएम मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित की  प्रशंसा

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव