भीड़-भाड़ से दूर शांति में बिताएं सुकून के पल, पूर्वोत्तर के इस राज्य की खूबसूरती जीत लेगी दिल  
टूर एंड ट्रैवल

Arunachal Pradesh: भीड़-भाड़ से दूर शांति में बिताएं सुकून के पल, पूर्वोत्तर के इस राज्य की खूबसूरती जीत लेगी दिल

क्सर लोग अपनी भाग-दौड़ भरी जिदंगी में कुछ पल सुकून के बिताना चाहते हैं। इसके लिए वह कई जगहों पर घूमने का प्लान भी करते हैं। कुछ जगह ऐसी होती हैं जो शांति के साथ आपको प्राकृतिक सुंदरता का भी दीदार करवाती है।

प्रीति शर्मा

Tourist Places in Arunachal Pradesh: अक्सर लोग अपनी भाग-दौड़ भरी जिदंगी में कुछ पल सुकून के बिताना चाहते हैं। इसके लिए वह कई जगहों पर घूमने का प्लान भी करते हैं। कुछ जगह ऐसी होती हैं जो शांति के साथ आपको प्राकृतिक सुंदरता का भी दीदार करवाती है। आज हम आपको पूर्वोत्तर राज्य की छिपी हुई उन जगहों के बारे में बताएंगे जहां पर आप रुकने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

नार्थ ईस्ट घूमने के लिए किसी स्वर्ग से कम जगह नहीं है। यहां की सुंदरता पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। अगर आप प्रकृति को करीब से महसूस करना चाहते हैं तो अरुणाचल प्रदेश की ट्रिप पर जा सकते हैं। शहरी जीवन की आपाधापी से दूर बर्फ से ढके पहाड़, प्राचीन मठ और हरियाली का आनंद ले सकते हैं। सुंदरता और संस्कृति से भरी हुई यह जगह घूमने फिरने के लिए जन्नत से कम नहीं है।

रोइंग

दिबांग घाटी में स्थित रोइंग ट्रेकिंग, हाइकिंग, कैंपिंग करने वालों के लिए जन्नत से कम नहीं है। यहां पर आप मेहाओ वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी की सैर कर सकते हैं। यह सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। इसके अलावा रोइंग में मेहाओ झील भी बहुत ही सुंदर है। दोस्तों के साथ इस जगह को घूमने का आनंद ले सकते हैं।

सेला दर्रा

अरुणाचल प्रदेश का सबसे खूबसूरत नजारा देखने के लिए सेला दर्रा जा सकते हैं। यह जगह समुद्र तल से 13700 फीट ऊंचाई पर स्थित है। यह एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए बहुत ही अच्छी जगह है। यहां पर आपको खूब मजा आएगा। हिमालय का शानदार नजारा देखने के लिए यह जगह एकदम परफेक्ट रहेगी। सर्दियों के मौसम में इसकी सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं। टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

तवांग मठ

अरुणाचल प्रदेश की यात्रा के दौरान तवांग मठ घूमने का प्लान कर सकते हैं। यह जगह आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। तवांग मठ समुद्र तल से करीब 10000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। पहाड़ों से घिरा हुआ यह शांत मठ आपको बहुत ही अच्छा लगेगा। अगर आप सबसे शांत जगह जाना चाहते हैं तो तवांग मठ घूमने का प्लान कर सकते हैं।

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल

वंदे मातरम पर छिड़ा सियासी संग्राम: बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी से क्यों मांगी माफी? जानें पूरा विवाद

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान