सर्दियों में शॉपिंग के लिए दिल्ली और नोएडा के इन बाजारों को करें विजिट  
टूर एंड ट्रैवल

सर्दियों में शॉपिंग के लिए दिल्ली और नोएडा के इन बाजारों को करें विजिट

सस्ते बाजारों में चांदनी चौक का नाम भी शामिल है जहां पर आप सर्दियों के अच्छे और बेहतरीन कपड़ों की शॉपिंग कर सकते हैं। यहां पर बजट में लेदर जैकेट्स और गर्म कपड़े खरीद सकते हैं।

प्रीति शर्मा

नई दिल्ली: सर्दियों में अगर आप अच्छे और सस्ते कपड़ों की शॉपिंग करना चाहते हैं इसके लिए दिल्ली और नोएडा के बाजार बेस्ट रहेंगे। दिल्ली में बारिश की वजह से ठंड भी काफी बढ़ गई है। ऐसे में अगर आपको रोजाना ऑफिस जाना पड़ता है तो कुछ कपड़ों की शॉपिंग जरूर करनी चाहिए। इस दौरान आप स्टाइलिश और फेशनेबल जैकेट, शॉल और स्वेटर ले सकते हैं। आइए, जानते हैं दिल्ली और नोएडा के इन बाजारों के बारे में जहां पर आप सर्दियों के अच्छे कलेक्शन देख सकते हैं।

चांदनी चौक

सस्ते बाजारों में चांदनी चौक का नाम भी शामिल है जहां पर आप सर्दियों के अच्छे और बेहतरीन कपड़ों की शॉपिंग कर सकते हैं। यहां पर बजट में लेदर जैकेट्स और गर्म कपड़े खरीद सकते हैं। इस बाजार को घूमने के साथ आप चांदनी चौक के आसपास की जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां पर आपको काफी स्वादिष्ट खाना भी मिल जाएगा।

सदर बाजार

दिल्ली में गर्म कपड़ों की शॉपिंग के लिए सदर बाजार बहुत ही बेहतरीन और पुराना बाजार है। यहां पर आपको सर्दियों की जैकेट, स्वेटर, ब्लेजर और शॉल आसानी से मिल जाएगी। यहां पर आप मेट्रो या ओटो से पहुंच सकते हैं। यहां पर आपको थोक के भाव कपड़े भी मिल जाएंगे। टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

अट्टा बाजार

नोएडा के सस्ते और अच्छे बाजारों की बात करें तो अट्टा मार्केट का नाम सबसे पहले आता है। यहां पर आपको हर तरह के कपड़े आसानी से मिल जाएंगे। इसके अलावा यह आपको बजट में भी रहेगा। यह बाजार फिल्म सिटी या नोएडा सेक्टर 18 आने वाले लोगों के लिए काफी अच्छा है। यहां पर 100 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक के सामान खरीदे जा सकते हैं। डिजाइनर कपड़े भी यहां आसानी से उपलब्ध हो जाएंगे।

सरोजनी नगर

लड़कियों के स्टाइलिश और बेहतरीन कपड़ों के लिए इस मार्केट को विजिट किया जा सकता है। यहां पर हर तरह के ब्रांडेड और कॉपी मिल जाएगी। सामान का रेट भी आपके बजट के अनुसार मिल जाएगा। दिल्ली का सरोजनी नगर पुरी दुनियाभर में काफी फेमस है। यहां पर बहुत ही अच्छे विंटर कलेक्शन देखने को मिलते हैं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा