झारखंड में घूमने की जगहें (सौ. सोशल मीडिया) 
टूर एंड ट्रैवल

झारखंड की इन खूबसूरत जगहों को एक बार जरूर करें विजिट, यादगार बनेगा हर लम्हा

झारखंड देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में अपनी खूबसूरती की वजह से जाना जाता है। भारत के इस राज्य में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मिल जाएंगी। आप भी इस बेहतरीन राज्य को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

प्रीति शर्मा

Jharkhand Tourist Places: झारखंड देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में अपनी खूबसूरती की वजह से जाना जाता है। भारत के इस राज्य में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मिल जाएंगी। इस जगह का इतिहास और विरासत सबसे अनोखा है। यहां के सुंदर और घुमावदार घाटियां, प्राचीन मंदिर और ऐतिहासिक स्थल पर्यटकों को लुभाते हैं। अगर आप भी इस बेहतरीन राज्य को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, यहां पर घूमने का प्लान बनाया जा सकता है।

जमशेदपुर

झारखंड में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगह जमशेदपुर है। यहां पर आप परिवार या दोस्तों के साथ घूमने के लिए आ सकते हैं। यहां पर जूलॉजिकल पार्क, हुडको झील, भुवनेश्वर मंदिर, गोल पहाड़ी मंदिर, जुबली झील आदि जगह घूमने के लिए बेहतरीन हैं। इस जगह का इतिहास जानने के लिए इस जगह एक बार जरूर जाएं। यहां का जुबली पार्क बहुत ही फेमस है। शाम के समय यहां का नजारा बहुत ही आकर्षक होता है।

मैक्लुस्कीगंज

झारखंड की राजधानी रांची से करीब 64 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मैक्लुस्कीगंज बहुत ही शानदार जगह है। इसे मिनी लंदन के नाम से भी जाना जाता है। इस जगह को अंग्रेजों द्वारा बसाया गया था। इस जगह पर आपको डिस्को डांस, बंगले और किले देखने को मिलेंगे। यहां पर मौजूद वॉच टावर भी काफी फेमस है। इस जगह पर घूमने का प्लान बनाया जा सकता है। यहां रुकने के लिए भी रिसॉर्ट की सुविधा मिल जाएगी।

हुंडरू फॉल

झारखंड की खूबसूरत जगहों की लिस्ट में हुंडरू फॉल का नाम भी शामिल है। इस जगह पर 144 फीट ऊपर से पानी नीचे गिरता है। यह देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है। इस जगह पर आदिवासी लोग अमरूद और चने बेचते हैं जो कि खाने में बहुत ही स्वाद होते हैं। इस फॉल के नीचे नहाने का आनंद लिया जा सकता है।

बेतला टाइगर रिजर्व

झारखंड के पलामू जिले में स्थित बेतला टाइगर रिजर्व भारत का पहला टाइगर रिजर्व था। जो कि 1932 में बना था। यहां पर बाघ को घूमने ते हुए देखा जा सकता है। इस रिजर्व में रहने की भी व्यवस्था है जहां से आप जंगल के बीचो बीच रहने का शानदार अनुभव ले सकते हैं। इस जगह परिवार से साथ घूमने का प्लान जरूर बनाएं।

पलामू

अगर आपको इतिहास और उससे जुड़ी चीजें जानने में दिलचस्पी है, तो इसके लिए पलामू घूमने का प्लान किया जा सकता है। यहां पर करीब 500 साल पुराना किला है जो देखने में बिल्कुल खंडहर है। यहां पर रानी तालाब भी मौजूद हैं। कहा जाता है कि यहां पर रानी स्नान किया करती थीं। इस जगह को भी देखने का लुत्फ लिया जा सकता है।

आज युवा-युवा चिल्लाने वालों ने अपनी सत्ता में युवाओं के लिए कुछ नहीं किया...CM योगी ने विपक्ष पर बोला हमला

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

रांची में देवेंद्र महतो ने किया अनशन खत्म करने का ऐलान, जानें सरकार के फैसले पर क्या कहा

कर्नाटक में SIR पर सियासी घमासान, प्रकाश राज समेत सिविल सोसाइटी ने CM शिवकुमार से दखल की मांग की

Indian Army Recruitment 2026: 70 पदों पर भर्ती, 20 अगस्त तक आवेदन; ₹56,100 स्टाइपेंड का मौका