बेडी हनुमान मंदिर (सौ. सोशल मीडिया) 
टूर एंड ट्रैवल

भारत का अनोखा हनुमान मंदिर जहां जंजीरों से बंधे हैं भगवान, जानें क्या है कारण

Bedi Hanuman Temple Puri: ओडिशा के पुरी में स्थित भगवान हनुमान का मंदिर जहां पर जंजीरों से उन्हें बांधकर रखा गया है। यह मंदिर अपने आप में दिलचस्प है। इसके दर्शन करने आप परिवार के साथ जा सकते हैं।

प्रीति शर्मा

Bedi Hanuman Temple: भारत अपने आध्यात्मिक और ऐतिहासिक गुणों के लिए जाना जाता है। यहां पर कई पौराणिक मंदिर हैं जिनके दर्शन करने के लिए लाखों लोगों की भीड़ लगती है। ये मंदिर अपने आप में कई खासियत रखते हैं। ऐसा ही एक मंदिर है जहां पर हनुमान जी को जंजीरों में बांधकर रखा गया है। आइए, जानते हैं हनुमान मंदिर के पीछे की दिलचस्प कहानी के बारे में।

देश में कई प्राचीन हनुमान मंदिर है जिस पर लाखों लोगों की आस्था टिकी है। आज हम जिस मंदिर के बारे में बात करने जा रहे हैं वह ओडिशा के पुरी में स्थित है। इस अनोखे मंदिर का नाम बेडी हनुमान मंदिर है। यहां पर बजरंगबली की मूर्ति हमेशा जंजीरों से बंधी रहती है। बता दें कि बेदी हनुमान मंदिर में बेडी का शाब्दिक अर्थ जंजीर है जो संयम का प्रतीक है।

हनुमान जी को जंजीरों से बांधने के पीछे रहस्य

भगवान हनुमान को जंजीरों में बांधने को लेकर एक प्रसिद्ध कहानी है। कहा जाता है कि एक समय जब भगवान हनुमान समुद्र की प्रचंड लहरों से पुरी के द्वार की रक्षा कर रहे थे। तब अचानक से उनके मन में अयोध्या जाकर भगवान राम के दर्शन करने की इच्छा हुई। भगवान हनुमान जी बिना देर किए तुरंत अयोध्या के लिए निकल गए। उस रात विशाल लहरें मंदिर से टकराईं और आसपास स्थानीय लोगों को परेशान करने लगीं।

भगवान जगन्नाथ से जब पूछा गया कि भगवान हनुमान कहां हैं, तो उन्हें अयोध्या की अचानक यात्रा के बारे में बताया गया। इस बात को सुनकर भगवान गुस्सा हो गए और फिर हनुमान जी को तुरंत वापस बुलाने का आदेश दिया। इसके बाद भगवान जगन्नाथ ने हनुमान जी को जंजीरों से बांधा ताकि वह अपनी जगह न छोड़ें और पूरे शहर की अच्छे से रक्षा करें।

भगवान हनुमान के इस मंदिर को दरिया महावीर के नाम से भी पुकारा जाता है। जिसमें दरिया का मतलब समुद्र होता है और यह नाम जगन्नाथ मंदिर को समुद्री लहरों से बचाने में भगवान हनुमान की भूमिका से उत्पन्न हुआ है।

कैसे पहुंचे बेडी हनुमान मंदिर

अगर आप भगवान हनुमान के इस अनोखे मंदिर के दर्शन करना चाहते हैं, तो पुरी के सबसे नजदीकी हवाई अड्डा बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। भुवनेश्वर से आप पुरी बस भी ले सकते हैं। अगर आप पुरी रेलवे स्टेशन आते हैं, तो यहां से बेदी हनुमान मंदिर की दूरी करीब 1.3 किमी है। यहां से मंदिर जाने के लिए आप टेक्सी, ऑटो रिक्शा आदि ले सकते हैं।

December Bank Holiday 2026: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक; यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

दिल्ली दंगा साजिश केस: उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली अंतरिम जमानत

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल

Explainer: बोतल का पानी कितना खतरनाक है? इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास