महाकुंभ में जाने से पहले कर लें ये सारी तैयारियां, मेला घूमने में नहीं होगी परेशानी  
टूर एंड ट्रैवल

महाकुंभ में जाने से पहले कर लें ये सारी तैयारियां, घूमने में नहीं होगी परेशानी

हिंदू धर्म में महाकुंभ धार्मिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है। जिसे कुंभ मेला भी कहा जाता है। इसका आयोजन प्रत्येक 12 वर्ष बाद होता है। इस साल प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी 2025 से शुरू होगा।

प्रीति शर्मा

Maha Kumbh Mela 2025: हिंदू धर्म में महाकुंभ धार्मिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है। जिसे कुंभ मेला भी कहा जाता है। इसका आयोजन प्रत्येक 12 वर्ष बाद होता है। इसे एक उत्सव की तरह मनाया जाता है जो भारत की चार पवित्र नदियों और चार तीर्थ स्थानों पर आयोजित होता है। बता दें कि महाकुंभ का आयोजन प्रायगराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक में होता है। महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालु इस पर्व का हिस्सा बनने के लिए आते हैं। यहां पर पवित्र नदी में स्नान कर पापों से मुक्ति और मोक्ष प्राप्ति के लिए आग्रह करते हैं। अगर आप भी इस बार महाकुंभ के मेले में शामिल होने जा रहे हैं, तो कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए। इससे मेले में घूमते समय किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

कब शुरू होगा महाकुंभ

हिंदू तिथि के अनुसार हर 12 साल में पौष पूर्णिमा के स्नान पर्व के साथ ही महाकुंभ की शुरुआत होती है। यह महाशिवरात्रि पर खत्म होता है। कुंभ मेले में स्नान करने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग आते हैं। यहां पर लाखों करोड़ों की भीड़ जुटती है। इस साल प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी 2025 से शुरू होगा। इसका समापन 26 जनवरी 2025 को होगा। बता दें कि महाकुंभ 45 दिनों तक चलता है। इस वर्ष महाकुंभ की मेजबानी उत्तर प्रदेश करेगा। संगम नगरी प्रयागराज में कुंभ मेले का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले साल 2013 में प्रयागराज में महाकुंभ का मेला लगा था। वहीं, 2019 में अर्धकुंभ का आयोजन किया गया था।

महाकुंभ जाने से पहले कर लें ये तैयारियां

महाकुंभ में जाने का प्लान कर रहे हैं, तो अपने सामान में क्या-क्या शामिल करना उसका भी ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए गर्म कपड़े, कंबल और मेडिकल किट को साथ में रखें। क्योंकि सर्दियों के समय ज्यादातर लोग बीमार पड़ जाते हैं। ऐसे में मेडिकल किट आपके काम आएगी। इसके अलावा थोड़ा बहुत खाने पीने का सामना भी रखना चाहिए। जिससे वहीं जाकर आपको खाना ढंढना नहीं पड़ेगा।

कहीं भी बाहर ट्रिप पर जाने से पहले अपना आईडी कार्ड साथ में रखना नहीं भूलना चाहिए। महाकुंभ का आयोजन बड़े स्तर पर किया जाता है ऐसे में सिक्योरिटी का भी ध्यान रखा जाता है। अपने सेफ्टी के लिए आईडी कार्ड साथ रखें जिससे होटल में रुम मिलने में आसानी होगी। इसके अलावा फ्लाइट या ट्रेन का टिकट पहले से भी बुक करवा लें।

महाकुंब मेले के दौरान आसपास लगने वाले आश्रम या टेंट में रहने का इंतजाम किया जा सकता है। ऐसा करने से आपके पैसे बच सकते हैं। लेकिन इसकी बुकिंग पहले से ही करवानी पड़ती है। इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं। महाकुंभ में शामिल होने से पहले इन जानकारी को प्राप्त करने से यात्रा आसान हो जाएगी। जिससे वहां पहुंचकर किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल