कोलकता के सबसे प्रसिद्ध दुर्गा पूजा पंडाल (सौ. डिजाइन फोटो) 
टूर एंड ट्रैवल

दुर्गा पूजा पर कोलकाता के इन पंडालों में सजता है खूबसूरत सा नजारा, देखिए तस्वीरों में

Famous Durga Puja Pandals: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दुर्गा पूजा का खास नजारा देखने के लिए मिलता है। यहां पर माता दुर्गा के कई पंडाल बनाएं गए है।

दीपिका पाल
Durga Puja Pandals in Kolkata: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दुर्गा पूजा का खास नजारा देखने के लिए मिलता है। यहां पर दुर्गा पूजा सिर्फ एक पर्व नहीं बल्कि उनकी संस्कृति की भी पहचान है। यहां पर माता दुर्गा के कई पंडाल बनाएं गए है जहां पर इन पंडाल में कला, संस्कृति और आधुनिकता का एक अनोखा संगम देखने को मिलता है। आप इन पंडालों को एक्सप्लोर कर सकते है।
भव्य कुमारटुली पार्क पंडाल- कोलकाता का यह पंडाल सबसे प्रसिद्ध पंडाल है। यहां पर दुर्गा पूजा पर अनोखी कला और परंपरा की झलक देखने के लिए मिलती है। यहां पर पुरानी भारतीय कला और भव्य वास्तुकला देखने को मिलती है, यहां स्थापित की गई दुर्गा माता की मुर्ति भी बेहद खास होती है। इस पंडाल तक पहुंचने के लिए नजदीकी मेट्रो स्टेशन शोभाबाजार सुतानुति है।
तरुण संग दुर्गा मां पंडाल - दुर्गा पूजा पर कोलकाता का यह पंडाल भी भव्य नजर आता है। इस पंडाल को तरुण संग द्वारा आयोजित किया जाता है. इस पंडाल में आपको मां दुर्गा की अलग-अलग छवि देखने को मिलती है. यहां की रौनक आपकी दिल जीत लेगी. खाने-पीने की स्टॉल्स और लोगों की भीड़ नजर आती है। इस पंडाल तक आने के लिए आपको मेट्रो स्टेशन बेलगछिया आना होगा।
मोहम्मद अली पार्क दुर्गा पूजा पंडाल- राजधानी कोलकाता में स्थित मोहम्मद अली पार्क में दुर्गा पंडाल खूबसूरती बिखेरता है। इस जगह में एक शानदार पंडाल लगता है, जिसमें हजारों की तादात में श्रृद्धालु मां के दर्शन करने आते हैं। इस पंडाल में हर साल थीम तय की जाती है जिसमें सिंदूर खेला के साथ ही मां दुर्गा की आरती का अद्भुत नजारा देखने के लिए मिलता है।
अहिरीटोला पंडाल- कोलकाता का सबसे पुराना पंडाल नॉर्थ कोलकाता के बागबाजार लॉन्च घाट के पास स्थित है। यहां मां दुर्गा की भव्य मूर्ति स्थापित की जाती है, कला और नृत्य के कार्यक्रम देखने को मिलते हैं, यहां का नजारा इतना अद्भुत होता है।इस पंडाल में आपको बंगाली असली संस्कृति की झलक देखने को मिलती है।
सिकदर बागान दुर्गा पूजा पंडाल- कोलकाता के सबसे पुराने दुर्गा पूजा पंडाल में सिकदर बागान दुर्गा पूजा पंडाल का नाम आता है। यह 100 साल पुराना दुर्गा पंडाल साल 1913 में बना था।यहां की सजावट बेहद सिंपल और सादगीभरी होती है। श्याम बाजार मेट्रो स्टेशन से सिकदर बागान स्ट्रीट के पास पंडाल लगता है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज