गुलमर्ग की खूबसूरत जगह।  
टूर एंड ट्रैवल

लॉन्ग वीकेंड पर देखें बर्फ से ढके पहाड़, इस जगह को कहा जाता है धरती का स्वर्ग

Heaven on Earth: भारत में एक जगह धरती का स्वर्ग नाम से फेमस है। आप लॉन्ग वीकेंड पर इस जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इस जगह का नजारा बेहद खूबसूरत होता है। यहां सर्दियों में लोग देशभर से आते हैं।

रंजन कुमार

Gulmarg Hill Station: आपको घूमने-फिरने का शौक है तो आप इस लॉन्ग वीकेंड पर कहीं घूमने जाने को बेताब हो रहे होंगे। आप भागदौड़ भरी इस जिंदगी से ब्रेक लेकर जम्मू-कश्मीर स्थित बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन को एक्सप्लोर करने का प्लान बना सकते हैं। यकीन मानिए इस जगह को एक्सप्लोर करने के फैसले को जिंदगी भर याद रखेंगे। यहां महसूस होने वाली वाइब कुछ अलग है।

आप इस हिल स्टेशन की खूबसूरती का अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि इस जगह को धरती के स्वर्ग के नाम से जाना जाता है। हम जिस हिल स्टेशन की बात कर रहे, वो गुलमर्ग है। आप नेचर लवर हैं तो यकीन मानिए ये हिल स्टेशन आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। गुलमर्ग एक्सप्लोर करने को सर्दी का मौसम अच्छा होता है।

क्यों कहा जाता है धरती का स्वर्ग?

गुलमर्ग को धरती का स्वर्ग क्यों कहते हैं? इस हिल स्टेशन की प्राकृतिक सुंदरता, बर्फ से ढकी चोटियां, हरे-भरे घास के मैदान और शांत वातावरण यानी एक जगह पर इतना अच्छा अनुभव मिलता है कि यहां पर आने वाले पर्यटक इस जगह की तुलना स्वर्ग के साथ करने लगते हैं। आप गुलमर्ग जाने का प्लान बना रहे तो खूबसूरत गोल्फ कोर्स, स्कीइंग और गोंडोला राइड को जरूर एंजॉय करें।

बार-बार चाहेंगे जाना

दिसंबर से फरवरी के बीच में यह जगह एक्सप्लोर करने जाएंगे तो बर्फबारी का लुत्फ उठा सकेंगे। स्कीइंग व गोंडोला राइड जैसी एडवेंचरस एक्टिविटीज भी पर्यटकों की अच्छी खासी तादाद को आकर्षित करती हैं। अफरवात पीक, अल्पथर झील, खिलनमर्ग, महारानी मंदिर, बाबा ऋषि श्राइन जैसी जगहों को एक्सप्लोर किया जा सकता है।

गुलमर्ग के आसपास घूमने की अच्छी जगहें

गुलमर्ग गोंडोला : यह दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची केबल कार है। यह दो चरणों में चलती है। आपको कोंगदूरी और अफरवात पीक तक ले जाती है, जहां से हिमालय का अद्भुत नजारा दिखता है।

स्ट्रॉबेरी वैली : यह शांत और छिपी हुई जगह है। यहां आप ताजी स्ट्रॉबेरी के बाग देख सकते हैं। गर्मियों के दौरान यहां घूमना सबसे अच्छा होता है।

निंगले नाला : गुलमर्ग से 10 किलोमीटर दूर स्थित एक पहाड़ी धारा है। अफरवात पीक की पिघली बर्फ यहां बहती है। जो इसे पिकनिक और कैंपिंग के लिए बेहतरीन जगह बनाती है।

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें

30 नवंबर से पेंशन आना हो जाएगा बंद, UPS पेंशनर्स फटाफट पूरा करें ये काम

कर्जत में 100 एकड़ का अनंत आश्रय, 5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा घर; बदलेगी आसपास के गांवों की तस्वीर?