उत्तराखंड खैट पर्वत (सौ. सोशल मीडिया) 
टूर एंड ट्रैवल

आखिर क्या है उत्तराखंड के इस खैट पर्वत का रहस्य, गांव की रक्षा करती हैं परियां!

उत्तराखंड की हसीन वादियों में एक ऐसी जगह छिपी हुई है जिसका रहस्य आजतक कोई नहीं सुलझा पाया है। इस जगह का नाम खैट पर्वत है जिसके बारे में कई कहानियां और किवदंतियां प्रचलित है।

प्रीति शर्मा

Khait Parvat: बचपन से ही हम दादी नानी से किस्से और कहानियों में परियों का जिक्र सुनते आए हैं। लेकिन बड़े होने के बाद परियों पर यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल है। जिसकी दुनिया हमारी दुनिया से बिल्कुल अलग और खूबसूरत होती थी। लेकिन क्या आप जानते हैं भारत में एक ऐसी जगह है जिसको परियों का देश भी कहा जाता है। यह जगह उत्तराखंड में मौजूद है जिसको लेकर कई कहानियां प्रचलित हैं।

उत्तराखंड की हसीन वादियों, पहाड़ और प्राकृतिक नजारों के बारे में हर कोई जानता है। पहाड़ों से जुड़ा कई कहानियां भी आपने पहले सुनी होगी। लेकिन क्या आप जानते हैं यहां पर मौजूद खैट पर्वत काफी अलग है। जिस जगह का रहस्य कोई नहीं सुलझा पाया है।

परियों का देश क्यों कहलाता है खैट पर्वत

उत्तराखंड का खैट पर्वत परियों का देश भी कहलाता है। परियों के नाम से प्रसिद्ध यह पर्वत टिहरी गढ़वाल में स्थित है। यह गढ़वाल में स्थित थात गांव से करीब 5 किमी की दूरी पर स्थित है। स्थानीय भाषा के अनुसार खैट में पर्वत आंछरी निवास करती है। जानकारी के अनुसार गढ़वाली में आंछरी को परियां बोला जाता है। खैट पर्वत समुद्र तल से करीब 10 हजार से भी अधिक ऊंचाई पर स्थित है। इस पर्वत के बारे में कहा जाता है कि यहां सनातन काल से परियां का निवास है। वहीं, कई लोगों का मानना है कि यहां आज भी अचानक परियां प्रकट हो जाती हैं।

अनोखा है अनसुझा रहस्य

यह भी कहा जाता है कि इस पर्वत पर साल के हर दिन फल और फूल खिलते हैं लेकिन यहां मौजूद फल और फूलों को दूसरी जगह पर ले जाने की कोशिश की जाए तो यह तुरंत खराब हो जाते हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार इस पर्वत पर परियों की वजह से आसपास का इलाका सुरक्षित रहता है। खैट पर्वत के पास मौजूद खैटखाल मंदिर जिसके बारे में भी कहानियां प्रचलित है। कहा जाता है कि यहां पर रात के समय परियां आती है और सुबह पर्वत की तरफ चली जाती हैं।

खैट पर्वत की खूबसूरती है अनोखी

उत्तराखंड के खैट पर्वत की खूबसूरती किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां पर चारों तरफ हरियाली, अलग-अलग फूल-फल इस जगह को सुंदर बनाने में मदद करते हैं। परियां के देश के नाम से प्रसिद्ध यह जगह सचमुच परियों के देश जैसी ही दिखाई देती है। यहां की खूबसूरती शब्दों में बयान कर पाना मुश्किल है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान