बिना वीजा के कर सकेंगे रूस की यात्रा 
टूर एंड ट्रैवल

भारतीयों को व्लादिमीर पुतिन का बड़ा तोहफा, बिना वीजा के अगले साल कर सकेंगे रूस की यात्रा!

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारतीयों को एक बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। इससे भारत और रूस के बीच रिश्ते मधुर होंगे। बता दें कि साल 2025 में भारतीयों को रूस में बिना वीजा के यात्रा करने की अनुमति मिल सकती है।

प्रीति शर्मा

Russia India Relations: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारतीयों को एक बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। इससे भारत और रूस के बीच रिश्ते मधुर होंगे। बता दें कि साल 2025 में भारतीयों को रूस में बिना वीजा के यात्रा करने की अनुमति मिल सकती है। माना जा रहा है कि वसंत शुरू होने से पहले इस नई प्रणाली के साथ भारतीय जल्द ही रूस में बिना किसी वीजा की चिंता के यात्रा कर पाएंगे। इससे पहले जून में रिपोर्ट सामने आई थी कि रूस और भारत एक दूसरे से वीजा प्रतिबंधों को कम करने के लिए द्विपक्षीय समझौते पर चर्चा कर रहे थे।

रूस के नए वीजा नियम लागू होने के बाद भारतीय नागरिक बिना वीजा के रूस जा सकते हैं। फिलहाल भारतीय अगस्त 2023 से रूस की यात्रा के लिए ई वीजा के लिए एलिजिबल है। बता दें रूस में वर्तमान में वीजा मुक्त पर्यटन विनिमय कार्यक्रम के माध्यम से चीन और ईरान के यात्रियों को वीजा मुक्त प्रवेश की अनुमति देता है। नए नियम लागू होने के बाद भारतीय भी रूस में बिना वीजा के यात्रा कर सकेंगे।

वर्तमान में भारतीयों को मिलती है ई वीजा की सुविधा

वर्तमान में भारतीय नागरिक बिना वीजा के 62 देशों की यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा अगस्त 2023 से भारतीय नागरिक रूस में प्रवेश के लिए एकीकृत ई-वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस वीज़ा के साथ व्यक्तिगत, व्यावसायिक या मनोरंजक कारणों से पूरे रूस में प्रवेश संभव है जिसे प्राप्त करने में लगभग चार दिनों का वक्त लगता है। पिछले साल जारी की गई ई वीजा की संख्या में भारत टॉप 5 देशों की लिस्ट में था। उस समय रूस ने भारतीय यात्रियों को 9500 ई वीजा जारी किए थे।

जानकारी के अनुसार भारतीय नागरिकों को रूस में प्रवेश करने, रहने और बाहर निकलने के लिए रूसी दूतावास/ वाणिज्य दूतावास जारी वीजा की जरूरत होती है।  जिसमें ज्यादातर भारतीय व्यवसाय और पर्यटन के उद्देश्य से रूस की यात्रा करते हैं। साल 2023 की बात करें तो उस समय लगभग 60 हजार से ज्यादा भारतीयों ने मास्को की यात्रा की थी। जो 2022 की तुलना में काफी ज्यादा था। बता दें कि साल 2024 की पहली तिमाही में रूस ने भारतीयों के लिए करीब 1700 ई वीजा जारी किए हैं।

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की मौत, छह साल के बच्चे को भी लगी गोली

Hindi Diwas 2026: UN में हिंदी में भाषण देने वाले पहले भारतीय नेता कौन थे? जानें ऐतिहासिक पल का सच

2029 से पहले सभी 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC! मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान

नशीले पदार्थों पर कसा जाएगा शिकंजा! अमित शाह और CM देवेंद्र फडणवीस की होगी एक दिवसीय अहम बैठक

बंगाल उपचुनाव: TMC ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम पर किसे बनाया प्रत्याशी?