जैसलमेर का किला (सौ.सोशल मीडिया) 
टूर एंड ट्रैवल

जैसलमेर की रौनक बढ़ाती हैं ये ऐतिहासिक जगहें, परिवार के संग एक बार घूमने का बनाएं प्लान

राजस्थान का जैसलमेर शहर चारों तरफ बंजर रेत और शुष्क थार रेगिस्तान से घिरा है। यहां पर मौजूद किले, मंदिर और हवेलियां इस जगह को और खूबसूरत बनाती है।

प्रीति शर्मा

जैसलमेर: राजस्थान का जैसलमेर शहर चारों तरफ बंजर रेत और शुष्क थार रेगिस्तान से घिरा है। यहां पर मौजूद किले, मंदिर और हवेलियां इस जगह को और खूबसूरत बनाती है। ऐतिहासिक जगहों पर घूमने के शौकीन लोगों के लिए यह जगह बहुत ही बेहतरीन रहेगी। अगर आप भी राजस्थान घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो परिवार के साथ जैसलमेर की कई जगहों को डेस्टिनेशन बना सकते हैं। यह आपकी ट्रिप को यादगार बना देगा। यहां की खूबसूरती और शांत वातावरण पर्यटन को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसके अलावा यहां का पारंपरिक खाना, रहन सहन और वास्तुकला का अद्भुत नजारा देखने का लुत्फ उठा सकते हैं।

जैसलमेर (सौ. सोशल मीडिया)

बड़ा बाग

जैसलमेर में मौजूद बड़ा बाग राजस्थान के अतीत से गहरा संबंध रखता है। यह बड़ा बाग एक छोटी सी पहाड़ी पर स्थित है। इस पहाड़ी के तल पर मकबरे के प्रवेश द्वार हैं। इस बगीचे में परिवार संग टहलने का मजा लिया जा सकता है। इसके अलावा पक्षियों को देखकर इस जगह का आनंद जरूर लें। इसे घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्तूबर से फरवरी के बीच का समय माना जाता है।

व्यास छत्री

बड़ा बाग के अंदर स्थित व्यास छतरी जैसलमेर के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। राजस्थानी वास्तुकला और जटिल नक्काशी के साथ बलुआ पत्थर की छतरियां इस जगह को और खूबसूरत बनाती है। इस जगह पर आप परिवार संग एक बार जरूर जाएं। यहां पर अक्तूबर से मार्च तक का समय बहुत ही बेहतरीन माना जाता है।

पटवों की हवेली

जैसलमेर में मौजूद पटवों की हवेली बहुत ही फेमस है। यह पांच छोटी हवेलियों का एक समूह है। इसकी खिड़कियों और बालकनियों पर बहुत ही सुंदर नक्काशी और वॉल पेंटिंग की गई है। शीशे के काम इस हवेली की खूबसूरती और बढ़ा देते हैं। इस हवेली में बहुत ही शानदार आंगन और 60 बालकनी है। इस जगह को देखने के लिए आप परिवार के साथ नवंबर से फरवरी के बीच आ सकते हैं। यह समय इस जगह को घूमने के बेहतरीन माना जाता है।

जैसलमेर का किला

जैसलमेर घूमने जा रहे हैं और किला नहीं देखा तो फिर क्या ही देखा। थार रेगिस्तान की सुनहरी रेत पर स्थित इस विशाल किले की वास्तुकला बहुत ही सुंदर है। यह राजस्थान की ऐतिहासिकता को बढ़ावा देता है। इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में भी शामिल किया गया है। जैसलमेर के किले के अंदर लक्ष्मीनाथ मंदिर, जैन मंदिर, कैनन प्वाइंट, पांच स्तरीय मूर्तिकला महरवाल पैलेस और संग्रहालय मौजूद है।

गड़ीसर झील

जैसलमेर के बाहरी इलाके में स्थित खूबसूरत गडीसर झील बहुत ही शांत और सुनहरी है। इसका निर्माण करीब 14 वीं शताब्दी में किया गया था। उस समय यह पूरे शहर के लिए मुख्य पानी का स्त्रोत हुआ करता था। घूमने के लिए यह बहुत ही शानदार जगह है। इस जगह पर आप बोटिंग का मजा ले सकते हैं। इसके पास ही जैसलमेर का किला और मंदिर का दृश्य दिखता है।  सर्दियों में घूमने के लिए यह बहुत ही अच्छी जगह मानी जाती है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न