न्यू ईयर मनाने की जगहें (सौ. सोशल मीडिया) 
टूर एंड ट्रैवल

New Year 2026: देश के इन शहरों मे होता है नए साल का शानदार आगाज, दोस्तों के साथ जरूर करें ट्रिप

New Year Destinations: नए साल का जश्न बहुत ही खास होना चाहिए इसके लिए अपने शहर नहीं बल्कि भारत के कुछ बेहतरीन शहरों को चुन सकते हैं। जहां पर नए साल का जश्न बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है।

प्रीति शर्मा
नया साल शुरू होते ही देशभर में जश्न का माहौल छा जाता है। वहीं कुछ शहरों में नया साल किसी त्योहार से कम नहीं होता है। चमचमाती लाइट, लाइव म्यूजिक, बीच पार्टी, फूड फेस्टिवल और रात भर चलने वाला उत्साह सब मिलकर न्यू ईयर के सेलिब्रेशन को परफेक्ट बनाते हैं। अगर आप एक यादगार ट्रिप की तलाश में हैं तो आने वाले साल में इन शहरों की रौनक को करीब से देख सकते हैं।
गोवा में न्यू ईयर का सेलिब्रेशन बहुत ही शानदार और खूबसूरत होता है। आने वाले साल की शुरुआत ज्यादातर लोग गोवा जाकर करते हैं। यह सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों की भी फेवरेट डेस्टिनेशन है।
हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में बसा शहर कुल्लू मनाली नए साल का जश्न मनाने जा सकते हैं। यहां पर पार्टी बहुत ही शानदार होती है जिसे आप नहीं भूल सकते। रातभर जमकर मौज मस्ती और रौनक होती है।
चकराता करीब 7 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर स्थित है जो बहुत ही शानदार और खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां पर नए साल में धमाकेदार पार्टी कर सकते हैं। मॉल रोड से लेकर टाइगर फॉल तक आसपास कई बेहतरीन जगह हैं।
जयपुर में भी नए साल का जश्न बहुत ही शानदार तरीके से होता है। गुलाबी शहर के नाम से मशहूर जयपुर में देश के कोने कोने से लोग आते हैं। यहां पर कई सारी बेहतरीन और ऐतिहासिक जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अल्लेपी जिसे कई लोग अलाप्पुझा कहते हैं दक्षिण भारत का सबसे खूबसूरत शहर है। यहां पर पार्टी करने के लिए आ जा सकते हैं। अल्लेपी में बीच, बैकवाटर्स और क्यूटी ब्लॉक द्वीप बहुत शानदार जगह है।

भारत-जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन-2026 युद्ध अभ्यास जारी, जोधपुर पहुंचे दोनों देशों के एयर चीफ- VIDEO

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी