असम माजुली द्वीप (सौ. सोशल मीडिया) 
टूर एंड ट्रैवल

असम के माजुली द्वीप को बनाएं अपना अगला ट्रैवल डेस्टिनेशन, आएगा खूब मजा

मानसून के समय ज्यादातर जगहों पर हरियाली और खूबसूरती का नजारा देखने को मिलता है। ऐसे में आप फेमस जगहों की बजाय असम के माजुली द्वीप की सैर करने जा सकते हैं। यहां की सुंदरता देख तनाव भूल जाएंगे।

प्रीति शर्मा

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर लोग किसी शांत, प्रकृति से भरपूर और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध जगह की तलाश में रहते हैं। ऐसे में असम का माजुली द्वीप एक मानसून के समय एक परफेक्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन साबित हो सकता है। यह जगह ब्रह्मपुत्र नदी के बीचो-बीच बसी हुई है जिसे दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप कहा जाता है। यहां की हरियाली, सुंदरता और सादगी लोगों को आकर्षित करती है।

माजुली द्वीप न केवल प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है बल्कि यह मठों की परंपरा, लोक कला और वैष्णव संस्कृति भी पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। अगर आप इस बार कुछ अलग अनुभव करना चाहते हैं तो माजुली घूमने का प्लान कर सकते हैं।

दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप

साल 2016 में माजुली द्वीप को दुनिया के सबसे बड़े नदी द्वीप के रूप में घोषित किया गया था। जिसके बाद इस द्वीप की प्रसिद्धि काफी बढ़ गई। पर्यटक इस जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यह द्वीप धार्मिक और सांस्कृतिक प्रथाओं की झलक को पेश करता है।  वाइल्ड लाइफ के शौकीन लोगों के लिए माजुली द्वीप परफेक्ट स्पॉट है। यहां पर आप ढेरों पक्षियों की प्रजातियों को देख सकते हैं।

परंपरिक हैंडिक्राफ्ट के लिए फेमस

इस द्वीप पर वाइब्रेंट हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट का मजा ले सकते हैं। यहां पर मौजूद मिसिंग समुदाय अपनी जटिल बुनाई के लिए जाना जाता है। यहां के गांव में आप पारंपरिक असमिया तौलिए गमोचा और मेखला चादर खरीद सकते हैं। बता दें कि मेखला चादर असमिया महिलाओं द्वारा पहनी जाने वाली पारंपरिक पोशाक है।

कैसे पहुचें माजुली द्वीप

अगर आप असम के माजुली द्वीप जाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पहले जोरहाट पहुंचना होगा। यहां से माजुली की दूरी करीब 20 किमी है। इसके बाद फेरी से आगे की यात्रा करनी होगी। यह अनुभव पर्यटकों के लिए काफी मजेदार होता है।

प्राकृतिक खूबसूरती, शांति, सुकून और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने के लिए असम के माजुली द्वीप पर घूमने का प्लान किया जा सकता है। यहां के शानदार और आकर्षक नजारे लोगों को दीवाना कर देते हैं।

ज्ञानु नहीं तो नंदु का इस्तीफा लेंगे... अभिजीत दीपके ने दी PM मोदी के इस्तीफे की चेतावनी!

Jantar Mantar Protest: जंतर मंतर पर बवाल, सैकड़ों लोगों के किया गया डीटेन; आज दिन भर क्या-किया हुआ?

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर हंगामा, आतिशी-योगेंद्र यादव समेत सैकड़ों लोग हिरासत में; देखें तस्वीरें

पंजाब बॉर्डर पर BSF की सख्त कार्रवाई, 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर, पूरे इलाके में हाई अलर्ट

सही कदम न उठाते तो पता नहीं क्या होता... पीएम मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित की  प्रशंसा