अगस्त में घूमने की रोमांटिक जगहें (सौ. सोशल मीडिया) 
टूर एंड ट्रैवल

अगस्त में पार्टनर के साथ करना चाहते हैं रोमांटिक ट्रिप, ये रहीं कुछ बेस्ट जगहे

अगस्त का महीना बहुत ही सुहाना और खूबसूरत होता है। बारिश और हरियाली का कॉम्बिनेशन चारों तरह रोमांस का माहौल क्रिएट कर देता है। इस मौसम में आप भारत की कुछ बेहतरीन जगहों को पार्टनर के साथ एक्सप्लोर करें।

प्रीति शर्मा

Best Places to Visit in August: भारत में धीरे-धीरे ट्रैवल करने का क्रेज बढ़ता जा रहा है। लोग अपनी सेविंग का कुछ हिस्सा समय-समय पर घूमने के लिए खर्च करना पसंद करते हैं। यह हमारी लाइफस्टाइल में बदलाव और मानसिक शांति के लिए जरूरी है। नई जगहों पर जाकर हम खुद को रिलैक्स कर पाते हैं। साल में अगर आप ज्यादा नहीं तो एक या दो बार ट्रिप पर जाने का प्लान कर सकते हैं।

अगस्त शुरू होने वाला है और यह महीना घूमने के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। इस समय ज्यादा गर्मी नहीं होती है और चारों तरफ हरियाली रोमांटिक माहौल पैदा करती है। अगर आप पार्टनर के साथ घूमने का प्लान कर रहे हैं तो भारत की कुछ जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

गोवा

गोवा जाने का बेस्ट समय जुलाई, अगस्त और सितंबर का है क्योंकि इस समय ज्यादा भीड़ नहीं रहती है। ऐसे में पार्टनर के साथ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं तो इस समय गोवा जाना बेस्ट ऑप्शन रहेगा। गोवा के बीचों का मजा लेने और वहां के कल्चर को देखने के लिए पार्टनर को साथ जरूर लेकर जाएं।

कूर्ग

कर्नाटक का खूबसूरत हिल स्टेशन कूर्ग प्राकृतिक सुंदरता की वजह से दुनियाभर में जाना जाता है। यहां का नजारा हरियाली, बागान और प्राकृतिक सुंदरता लोगों को आकर्षित करती है। अगस्त में पार्टनर के साथ इस जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं।

मुन्नार

केरल का मुन्नार प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत नजारा पेश करता है। इस जगह घूमने के लिए आप किसी भी समय प्लान कर सकते हैं। रोमांटिक और शांत जगह पर जाना चाहते हैं तो इस समय यहां पर घूमने के लिए जा सकते हैं।

श्रीनगर

भारत की इस जगह को स्वर्ग का दर्जा दिया जा सकता है। इसकी खूबसूरती के आगे हर चीज फीकी है। अगर आप यादगार जगह पर समय बिताना चाहते हैं तो श्रीनगर जाने का प्लान कर सकते है। यह जगह पार्टनर को घुमाने के लिए परफेक्ट है।

दार्जिलिंग

पश्चिम बंगाल का खूबसूरत हिल स्टेशन दार्जिलिंग सबसे निराला है। यहां पर आपको कई अद्भुत नजारे देखने को मिलेंगे जो आंखों को सुकून देते हैं। प्राकृतिक सुंदरता के बीच पार्टनर के साथ समय बिताना है, तो इस जगह पर घूमने के लिए जरूर जाए।

इन जगहों के अलावा आप पार्टनर के साथ पंचगनी, महाबलेश्वर, गोकर्ण, चिकमगलूर, जयपुर, माउंट आबू, गुलमर्ग, शिमला, लद्दाख जैसी खूबसूरत और अद्भुत जगहों को विजिट कर सकते हैं। इन जगहों पर आपको पार्टनर के साथ एक अनोखा अनुभव करने को मिलेगा। अगर शादी के बाद यह आपकी पहली ट्रिप है तो इन जगहों पर जाकर यह और भी खास बन जाएगी।

देर आए दुरुस्त आए, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोली मायावती, आकाश आनंद को पार्टी से किया आजाद, बताई वजह

तमिलनाडु में विपक्षी गठबंधन का नया नाम, कांग्रेस-MDMK-VCK समेत दलों ने बनाई रणनीति, CM विजय चुने गए नेता

अरविंद केजरीवाल फिर बने AAP के राष्ट्रीय संयोजक, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव, नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन

अशोक सिद्धार्थ ने मानी मायावती की शर्त, दामाद का करियर बचाने के लिए छोड़ी राजनीति, कहा- आप त्याग-दया की मूर्ति

विनेश फोगाट को विश्व चैंपियनशिप ट्रायल में मौका देने पर हाई कोर्ट ने WFI से मांगा जवाब