पंचायत 3 (Social Media) 
टूर एंड ट्रैवल

मध्यप्रदेश में स्थित हैं पंचायत 3 का फुलेरा गांव, वीकेंड में दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं प्लान

आप फुलेरा गांव घूमने का प्लान कर रहे है तो आपको आज हम ट्रेवल टिप्स की जानकारी देगें जहां पर घूमना बिल्कुल आसान है। क्या आप जानते है आखिर सच में फुलेरा गांव और कैसे पहुंचे वहां।

दीपिका पाल

वेब सीरीज के दीवानों को हाल ही में रिलीज हुई पंचायत 3 काफी पसंद आई है जिसमें फुलेरा गांव की पंचायतगिरी और किरदार सभी फुलेरा गांव के इर्द-गिर्द नजर आते है। अगर आपको वेबसीरीज पसंद आई है और आप फुलेरा गांव घूमने का प्लान कर रहे है तो आपको आज हम ट्रेवल टिप्स की जानकारी देगें जहां पर घूमना बिल्कुल आसान है। क्या आप जानते है आखिर सच में फुलेरा गांव और कैसे पहुंचे वहां।

फुलेरा नहीं महोड़िया गांव है पंचायत की असली लोकेशन

इस वेबसीरीज में पंचायत की कहानी भले ही उत्तर प्रदेश के 'फुलेरा' गांव पर दिखाई गई है लेकिन फुलेरा गांव यानि पंचायत की सूट लोकेशन मध्यप्रदेश में है। जिसमें सीहोर जिले के 'महोड़िया’ गांव को दिखाया गया है। सीरिज में आपने अभिषेक त्रिपाठी (Jitendra Kumar) को जिस पंचायत कार्यालय में काम करते देखा है वह महोड़िया गांव का ही पंचायत कार्यालय है। इस जगह पर सीरीज के किरदारों ने आकर शूटिंग की थी। यहां पर प्रधान के घर की लोकेशन की बात करें तो, यहां पर पूर्व सरपंच प्रतिनिधि लाल सिंह सिसोदिया के घर को प्रधान का घर बनाकर दिखाया गया है। इस गांव में आपको प्रसिद्ध शिव मंदिर, कला व्यंजन और संस्कृति को जानने का अवसर मिलता है।

महोदिया गांव (सोशल मीडिया)

जानिए कैसे पहुंचें यहां

फ्लाइट के जरिए - यहां पर आप इंदौर में देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लगभग 165.6 किमी दूर यह गांव स्थित है। यहां से आप टैक्सी या बस ले सकते हैं। रेल के जरिए - यहां पर पहुंचने के लिए आप सीहोर रेलवे स्टेशन से लगभग 9.4 किमी दूरी तय करते है तो यह गांव मिलता है। सड़क मार्ग से: अगर आप सड़क मार्ग का सहारा ले रहे है तो, नजदीकी शहरों जैसे इंदौर , भोपाल और उज्जैन से जा रहे हैं, तो ड्राइव करके आराम से आ सकते हैं। यहां से गांव की दूरी मात्र 150 से 200 किमी के बीच है।

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान

Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध