टूर एंड ट्रैवल

राखी के रिश्ते में घुलेगी नई मिठास, बहन के साथ करें इन जगहों की सैर

Raskha Bandhan Travel Places: इस रक्षा बंधन का पवित्र त्योहार 9 अगस्त को है। इस खास अवसर पर अपनी बहन को गिफ्ट में किसी बेहतरीन जगह ले जा सकते हैं जहां आप एकसाथ सुनहरे पल बिता सकते हैं।

प्रीति शर्मा

Travel Places with Sister: रक्षाबंधन एक त्योहार नहीं है बल्कि भाई बहन के रिश्ते की मजबूत डोर भी है। इस दौरान भाई अपनी बहन की रक्षा करने का वादा करता है और गिफ्ट देता है। लेकिन इस बार राखी पर क्यों न कुछ अलग किया जाए। गिफ्ट्स,मिठाई और रस्मों से हटकर बहन को एक खास ट्रिप पर ले जाने की प्लानिंग की जाए। इससे आप एक साथ स्पेशल समय बिता सकते हैं और बचपन की हर एक याद को ताजा कर सकते हैं।

इस बार बहन के साथ बिताया गया रक्षाबंधन का खास पल उम्र भर की याद बन जाएगा। आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर आप समय बिता सकते हैं। बहन के साथ घूमने के लिए इन जगहों पर ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

मनाली

बहन के साथ छुट्टियों में पहाड़ों की वादियों में समय बिताना सुकून भरा अहसास होगा। मनाली की ठंडी हवाओं के बीच क्वालिटी टाइम जरूर बिताएं। यह जगह यादगार तस्वीरों के लिए भी बेस्ट रहेगी। यहां आप सोलांग वैली में एडवेंचर स्पोर्ट्स के मजे ले सकते हैं, मॉल रोड पर शॉपिंग कर सकते हैं और हिडिम्बा मंदिर के दर्शन कर सकते हैं।

गोवा

अगर बहन को पार्टी और बीच पसंद है तो उसे गोवा घुमाया जा सकता है। यह जगह पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है। नॉर्थ गोवा की एनर्जी और साउथ गोवा की शांति दोनों का अनुभव किया जा सकता है। यहां पर आप बीच वॉक, सनसेट क्रूज, लोकल मार्केट से गिफ्ट की शॉपिंग कर सकते हैं।

जयपुर

इतिहास और संस्कृति के शौकीन भाई बहनों के लिए जयपुर की ट्रिप बेस्ट रहेगी। यहां के महल, किले, रंग बिरंगे बाजार रक्षा बंधन पर अलग ही रौनक रखते हैं। ओमार किला, हवा महल, जौहरी बाजार आदि जगहों से आप बहन के लिए ट्रेडिशनल गिफ्ट भी ले सकते हैं।

लोनावला

महाराष्ट्र या पुणे के पास रहने वाले लोगों के लिए लोनावला एक बेहतरीन गेटअवे होगा। यहां पर वीकेंड बहुत ही शानदार तरीके से मनाया जा सकता है। हरियाली, झरने और मानसून वाइब इस जगह को और स्पेशल बनाती है।

इस ट्रैवल ट्रिप को और खास बनाने के लिए बहन को एक सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं। साथ ही ट्रिप की रील और फोटो को वीडियो में कैद करके रख सकते हैं। पुराने समय की तरह आप भाई को हैंडमेड ग्रीटिंग और तस्वीरें गिफ्ट कर सकती हैं। इस रक्षा बंधन सिर्फ धागे तक सीमित न रहकर बल्कि साथ घूमकर इस दिन और खास बनाएं। यह ट्रिप भाई बहन के रिश्ते में एक मिठास घोल देगी।

Indian Army Recruitment 2026: 70 पदों पर भर्ती, 20 अगस्त तक आवेदन; ₹56,100 स्टाइपेंड का मौका

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

इट वॉस वेरी नाइस टू कैच अप विथ... जब प्रधान से मिले महाराष्ट्र के 'प्रधान', ठहाकों के बीच सजी यादों की महफिल

JPSC परीक्षा धांधली में CID का बड़ा एक्शन! पूर्व सदस्य डॉ. अजीता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार

पॉपॉ भी दिखाएं अपनी डिग्री... अभिजीत दीपके का हेटर्स पर तीखा हमला, पीएम मोदी की डिग्री पर उठाया बड़ा सवाल