झांसी का किला (सौजन्य-एक्स) 
टूर एंड ट्रैवल

इस 15 अगस्त एक बार जरूर घूमने जाए झांसी का किला

इस स्वतंत्रता दिवस घूमने जाने का प्लान तो आप बना ही रहे होगे, जिसके लिए लंबी लिस्ट है। इस 15 अगस्त अगर आपने झांसी का किला नहीं देखा हो तो इस बार ये आपके घूमने के लिए एक बेहतर स्थान है।

प्रिया जैस
इस 15 अगस्त झांसी की किला एक अच्छा स्पॉट है। झांसी का किला भारत के उत्तरी भाग में उत्तर प्रदेश में स्थित बगीरा नामक पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। 17वीं शताब्दी के इस किले का निर्माण भव्य शाही तरीके से हुआ था। लेकिन आजादी की लड़ाई में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने इसे बुरी तरह से नष्ट कर दिया था।
इस किले की चार दीवारों के भीतर आपको देखने मिलेगी रचनात्मक वास्तुकला, काल कोठरी या कैदियों के लिए जेल। इसके साथ ही यहां गणेश मंदिर, शिव मंदिर और एक संग्रहालय भी मौजूद है, जिसमें चंदेला राजवंश के अवशेष - हथियार, कपड़े और पेंटिंग हैं।
झांसी के किले में आपको अंग्रेजों के खिलाफ युद्ध में शहीद हुए शहीदों को श्रद्धांजलि देने वाला एक युद्ध स्मारक भी देखने मिलेगा, जो स्वतंत्रता की अहमियत को दर्शाता है। स्वतंत्रता संग्राम में उनकी मार्मिक भूमिका की याद में रानी लक्ष्मीबाई पार्क बनाया गया है।
झांसी के किले के आसपास 7 किलोमीटर के अंतर्गत परिसर में ही घूमने के लिए कई आकर्षक स्थान है। जिसमें पंचकुइयां मंदिर, सिटी चर्च, रानी महल और भी आकर्षक स्थान है।
झांसी किले से 30 मिनट की ड्राइव पर ओरछा किला परिसर में झांसी की रानी की रानी लक्ष्मीबाई की याद को संजोए हुए रानी महल है। इस महल में उनके शयनकक्ष की चार दीवारों पर रामायण जैसे शास्त्रों के चित्र उकेरे गए थे। साथ ही उनकी दीवारों पर भगवान विष्णु के दशावतार की सजावट भी देखने मिलेगी।
झांसी का किला शहर के बीचोबीच स्थित है, जिससे परिवहन आसान हो जाता है। झांसी रेलवे स्टेशन किले से लगभग 3 किमी की दूरी पर है। यहां पहुंचने के लिए बस, टेम्पो, रिक्शा जैसे सस्ते साधन और कार से भी पहुंचा जा सकता है। शहर से नजदीक एयरपोर्ट ग्वालियर एयरपोर्ट है, जो झांसी से लगभग 103 किमी दूर है।

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां