अरुणाचल प्रदेश (सौ.सोशल मीडिया) 
टूर एंड ट्रैवल

बजट में करें अरुणाचल प्रदेश की शानदार यात्रा, इस टूर पैकेज में मिल रही है बेस्ट डील

अरुणाचल प्रदेश भारत के उन खूबसूरत राज्यों में से एक है जहां पर प्राकृतिक सुंदरता चरम पर है। इस शानदार जगह को घूमने के लिए आप आईआरसीटीसी का टूर पैकेज बुक कर सकते हैं। जिसमें आपको बजट में सभी सुविधाएं मिलेंगी।

प्रीति शर्मा

प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और एडवेंचर से भरपूर जगह की तलाश अरुणाचल प्रदेश में जाकर खत्म होती है। पूर्वोत्तर भारत का यह खूबसूरत राज्य बर्फ से ढके पहाड़, घने जंगल, नदियां और समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है। इस जादुई जगह पर घूमने का मन हर किसी का हो सकता है। इसके लिए आप आईआरसीटीसी के टूर पैकेज का लाभ उठा सकते हैं। जिसमें आपको हर तरह की सुविधा मिलेगी और साथ ही बजट में अरुणाचल की हसीन वादियों का दीदार कर सकेंगे।

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम अरुणाचल वाया पूर्व गुवाहाटी शांति का प्रवेश द्वार है। बता दें कि अरुणाचल प्रदेश की कई जगहें बौद्ध मठों के लिए जानी जाती है। यह मठ देश की शांति का प्रतीक माने जाते हैं। जिसकी वजह से इसका नाम भी इस तरह रखा गया है। इस खास टूर पैकेज की शुरुआत 13 जून 2025 से होगी। जिसमें पर्यटकों को एसी ट्रैवलर बस से घुमाया जाएगा।

अरुणाचल प्रदेश की इन जगहों पर करें सैर

इस टूर पैकेज में आपको अरुणाचल प्रदेश की कई जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा। जहां तेजपुर से लेकर दिरांग, माधुरी झील, बोमडिला संगेस्टार झील, जंग झरना, हॉट वाटर स्प्रिंग आदि जगहें देखने को मिलेंगी। इसके अलावा बम ला दर्रा और चीन सीमा और तवांग में भी कई जगह घूमाई जाएगी। पर्यटक यहां पर हाइकिंग, ट्रैकिंग और कैंपिंग भी कर सकते हैं।

कितना होगा टूर पैकेज का किराया

अरुणाचल प्रदेश के इस टूर पैकेज में प्रति व्यक्ति का किराया 44900 रुपए तय किया गया है। वहीं दो लोगों के साथ शेयर करने पर यह 33370 रुपए और तीन लोगों के एक साथ सफर करने पर किराया 30930 रुपए है। इसके अलावा 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया 25690 रुपए है और बिना बेड के किराया 18760 रुपए है।

इस शानदार टूर पैकेज में यात्रियों को रहने से लेकर खाने पीने की भी व्यवस्था मिलेगी। टूर पैकेज से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकते हैं। परिवार या दोस्तों के साथ इस टूर पैकेज का मजा लिया जा सकता है।

मौसम का बदला मिजाज! लौटते मानसून से हो रही भारी बारिश, IMD ने जारी की कई राज्यों के लिए चेतावनी

ECI-SIR Row : मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला; आज क्या-क्या हुआ?

SIR Row: इधर विपक्ष मांग रहा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उधर BJP ने बताया पद्म भूषण का हकदार

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग