भारत गौरव ट्रेन (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
टूर एंड ट्रैवल

ज्योतिर्लिंगों का दर्शन करना हुआ आसान, IRCTC 31 मई से चलाएगा 'भारत गौरव ट्रेन', जाने टूर से जुड़ी जरूरी बातें

IRCTC Travel Package: महाकाल के दर्शन के लिए अब आईआरसीटीसी ने टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज में यात्री बिना किसी दिक्कत 7 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा बिना किसी तकलीफ के कर सकते है।

प्रिया जैस

महाकाल के दर्शन के लिए अब श्रद्धालुओं को अलग-अलग टूर बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। महाकाल के 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करना अब आईआरसीटीसी ने आसान कर दिया है। आईआरसीटीसी ने एक ऐसा टूर पैकेज निकाला है, जिसमें श्रद्धालुओं को एक ही बार में 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करना संभव होगा। इसके लिए भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने 'ज्योतिर्लिंग दर्शन विथ शिर्डी बाय भारत गौरव' इस नाम से टूर पैकेज लॉन्च किया है।

आईआरसीटीसी इसके लिए भारत गौरव नाम से खास ट्रेन चलाएगी। भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन द्वारा स्लीपर क्लास और 3 AC क्लास में टूर पैकेज उपलब्ध होगा। इस पैकेज में उज्जैन, ओमकारेश्वर, सोमनाथ, शिर्डी, द्वारिका, नासिक, ग्रिश्नेश्वर और भीमाशंकर तीर्थस्थल शामिल है।

13 दिन और 12 रात का पैकेज

महाकाल के ये सभी स्थान श्रद्धालुओं के लिए शक्तिशाली आध्यात्मिक तीर्थ में से है। यह पूरा टूर पैकेज 13 दिन और 12 रात का होगा। भारत गौरव ट्रेन 31 मई से शुरू होने वाली है। ये ट्रेन धनबाद से शुरू होगी और हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, राजगीर, बिहारशरीफ, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, दिलदार नगर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन से होते हुए गुजरेगी। यात्री इन स्टेशनों से ट्रेन में सवार हो सकते है। इस पैकेज में श्रद्धालुओं के लिए सुबह की चाय, नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का भोजन भी शामिल होगा। बता दें कि इस दौरान केवल शाकाहारी भोजन ही दिया जाएगा। इस पैकेज में ही शामिल होने के बाद यात्रियों तो अलग से कोई पैसे खर्च नहीं करना पड़ता। यहां तक की इस सफर के दौरान रात में आराम करने कपड़ों की धुलाई और परिवहन की भी पूरी सुविधा दी जाती है। यात्रा के दौरान यात्रियों के साथ आईआरसीटीसी टूर मैनेजर भी साथ रहता है ताकि सफर के दौरान यात्रियों को कोई तकलीफ न हो।

टूर पैकेज का बजट

अगर आप इस ट्रेन में इकॉनोमी कैटेगरी में सफर करते है तो आपको यह पैकेज 23575 रुपये का पड़ेगा। इसके अलावा अगर आप स्टैंडर्ड कैटेगरी में सफर करते है तो आपको 39990 रुपये का पैकेज पड़ेगा। इस पैकेज के लिए कोड दिया गया है - EZBG23। इस पैकेज को बुक करने के लिए आपको आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प का इस्तेमाल कर सकते है। जेब में पड़े हो सिर्फ 20,000 और बाहर घूमने का हो मन, तो इन जगहों का करें ट्रैवल प्लान

टूर पैकेज में शामिल 7 ज्योतिर्लिंग

  • उज्जैन - ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग।
  • सोमनाथ - सोमनाथ ज्योतिर्लिंग।
  • द्वारिका - द्वारिकाधीश मंदिर और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग।
  • शिर्डी - साईं दर्शन, शनि शिंगणापुर मंदिर।
  • नासिक - त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग।
  • पुणे - भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग।
  • औरंगाबाद - घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग।

Weather Update: मुरासु तूफान कमजोर, फिर भी दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट; जानें कहां चलेगी तेज हवा

दिल्ली के गफ्फार मार्केट में आग का तांडव, कई दुकानें धधकी; आग बुझाने के लिए पहुंचीं दमकल की 22 गाड़ियां

भारत से निकलकर कैसे ग्लोबल हुई दिवाली? 20 साल में कितना बदल गया दुनिया का भारत के त्योहारों को देखने का नजरिया

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, स्कूटी दुर्घटना के बाद जमा लोगों को ट्रक ने कुचला; 7 की मौत

UP Richest Person: कौन है उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर शख्स, कारोबार से लेकर उनकी नेटवर्थ तक, जानें सबकुछ