प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक) 
टूर एंड ट्रैवल

2026 में ऐसे करें अपनी ट्रिप प्लान, बिना ऑफिस से लीव लिए मिलेगा घूमने का असली मजा

Travel Tips 2026: स्मार्ट तरीके से ट्रिप प्लान कर आप बिना ज्यादा छुट्टी लिए भी घूमने का पूरा आनंद ले सकते हैं। सही डेट्स, वीकेंड और हॉलिडे को जोड़कर बनाई गई ट्रिप बेस्ट होती है।

प्रीति शर्मा

Travel Calendar 2026: क्या आप भी नया साल शुरू होते ही छुट्टियों की तलाश कर रहे हैं तो साल 2026 आपके लिए किसी जैकपॉट से कम नहीं है। इस साल कई ऐसे मौके मिलेंगे जहां पर आपको घूमने के लिए ऑफिस से छुट्टी लेने की जरूरत नहीं होगी।

2026 का कैलेंडर उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो काम के बीच छोटे-छोटे ब्रेक लेकर नई जगहों पर जाना पसंद करते हैं। इस साल कई त्योहार सोमवार या शुक्रवार को पड़ रहे हैं जिससे शनिवार और रविवार के साथ मिलकर एक लॉन्ग वीकेंड तैयार हो रहा है।

साल की शुरुआत

जनवरी: साल की शुरुआत ही शानदार है। 1 जनवरी (गुरुवार) को छुट्टी लेकर आप रविवार तक का ब्रेक ले सकते हैं। इसके बाद 26 जनवरी (सोमवार) को गणतंत्र दिवस होने के कारण 24 से 26 जनवरी तक 3 दिन की छुट्टी मिल रही है।

मार्च: होली 4 मार्च (बुधवार) को है। अगर आप गुरुवार-शुक्रवार की छुट्टी लेते हैं तो आपको पूरे 5 दिनों का महा-ब्रेक मिलेगा। इसके बाद 27 मार्च को रामनवमी (शुक्रवार) होने से 27-29 मार्च का लॉन्ग वीकेंड तैयार है।

अप्रैल: 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे है जिससे महीने की शुरुआत में ही 3 दिन का ऑफ मिलेगा।

त्योहारों का सीजन

अगस्त: 15 अगस्त शनिवार को है लेकिन 17 अगस्त (सोमवार) को पारसी नववर्ष या जन्माष्टमी की वैकल्पिक छुट्टी के साथ आप इसे बड़ा बना सकते हैं।

अक्टूबर: यह महीना छुट्टियों का राजा है। 2 अक्टूबर (शुक्रवार) को गांधी जयंती है। दशहरा 20 अक्टूबर (मंगलवार) को है यानी सोमवार की एक लीव और 4 दिन की ट्रिप पक्की। वहीं दिवाली 8 नवंबर (रविवार) को है लेकिन गोवर्धन पूजा और भैया दूज के चलते नवंबर का पहला हफ्ता छुट्टियों से भरा होगा।

दिसंबर: 25 दिसंबर (शुक्रवार) को क्रिसमस है जिससे साल का अंत 3 दिनों के शानदार वीकेंड के साथ होगा।

इन छुट्टियों का लाभ लेने के लिए आप अभी से होटल और फ्लाइट बुकिंग कर सकते हैं। अगर आप मिड वीक में पड़ने वाले त्योहारों के साथ एक या दो दिन की छुट्टी लेते हैं तो साल भर कम से कम 10 से 12 लंबी यात्राओं का प्लान किया जा सकता है।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना