पटरी फिर लौटी Golden Chariot (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
टूर एंड ट्रैवल

IRCTC Golden Chariot: शाही ठाठ और लग्जरी सुविधा एकसाथ... महाराजाओं जैसा सफर होगा आसान, फिर लौटी गोल्डन चैरियट

Golden Chariot Train Packages: भारत की लग्जरी ट्रेन गोल्डन चैरियट एक बार फिर पटरी पर दौड़ने को तैयार है। ये ट्रेन साउथ इंडिया की खूबसूरत जगहों, ऐतिहासिक शहरों और पर्यटन स्थलों की यात्रा कराएगी।

यति सिंह

Golden Chariot Luxury Train: राजा-महाराजाओं के दौर की लग्जरी लाइफ अब सिर्फ राजघरानों और फिल्मों तक ही सीमित नहीं रह गई है। महलों का जैसा शानदार इंटीरियर, बेशकीमती सजावट और महलों जैसे कमरे ये सब आपको अगर बैठे बिठाए खूबसूरत वादियों का नजारा दें तो आपको कैसा महसूस होगा।

यहां हम बात कर रहे है एक ऐसी ट्रेन की जिसमें बैठकर आप महलों जैसे ठाठ-बाट, शाही खाना, शाही सुविधाओं का मजा एक साथ उठा सकते हैं। भारत की लग्जरी ट्रेन गोल्डन चैरियट एक बार फिर पटरी पर दौड़ने को तैयार है। ये ट्रेन साउथ इंडिया की खूबसूरत जगहों, ऐतिहासिक शहरों और पर्यटन की जगहों की यात्रा कराएगी। साथ ही साथ इस ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।

ट्रेन में मिलेंगी कौन-कौन सी सुविधाएं

नई गोल्डन ट्रेन की सुविधाओं की बात करें तो इस ट्रेन में सुंदर इंटीरियर बनाया गया है। यात्रा कर रहे सभी यात्रियों को आरामदायक केबिन, स्मार्ट टीवी और वाई-फाई स्ट्रीमिंग जैसी सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी। यात्रियों की सुरक्षा के लिए हर समय निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही आधुनिक फायर अलार्म सिस्टम का भी विशेष ध्यान रखा गया है। इसके साथ ही यात्रियों की मदद के लिए प्रशिक्षित स्टाफ भी हर समय मौजूद रहेगा।

शाही खाना और शाही आराम जैसी सुविधा

भरतीय रेल में सफर कर रहे यात्रियों के लिए दो शानदार रेस्टोरेंट बनाए गए हैं- जिनका नाम रूचि और नलपाक है। यहां भारतीय और विदेशी दोनों संस्कृतियों का खाना परोसा जाएगा। इसी के साथ यात्रियों के लिए मदीरा लाउंज बार भी है। सफर कर रहे यात्रियों की फिटनेस का ध्यान रखते हुए ट्रेन में आरोग्य स्पा एंव फिटनेस सेंटर भी बनाया गया है। बता दें कि यहां पर आयुर्वेदिक थेरेपी और फिटनेस दोनों की सुविधाएं मिलेंगी।

किस-किस रूट पर दौड़ेगी ट्रेन

आईआरसीटीसी ने गर्मियों के सीजन के लिए खास टूर पैकेज बनाए हैं। जिसमें पहला पैकेज प्राइड ऑफ कर्नाटक (6 दिन) जो बेंगलुरु से गोवा तक होगा। दूसरा पैकेज ज्वेल्स ऑफ साउथ (6 दिन) जो दक्षिण भारत के ऐतिहासिक शहरों का सफर कराएगा। वहीं तीसरा पैकेज ग्लिम्प्सेस ऑफ कर्नाटक (4 दिन) है, जो बेंगलुरु से हम्पी तक का पैकेज है।

किन यात्रियों को मिलेगी खास छूट

आईआरसीटीसी ने गोल्डन चैरियट से सफर करने वाले यात्रियों के लिए विशेष ऑफर भी शुरू किए हैं। चुनिंदा यात्राओं पर 20 प्रतिशत छूट दी जाएगी। वहीं इसके अलावा 30 जून 2026 तक एडवांस बुकिंग या पेमेंट करते हैं, तो उन्हें 5 प्रतिशत अतिरिक्त अर्ली बर्ड डिस्काउंट दिया जाएगगा। लेकिन यह ऑफर कुछ शर्तों और सीटों की उपलब्धता के आधार पर लागू किया जाएगा।

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल

नक्सलियों के गढ़ में पहली बार लहराया तिरंगा, अबूझमाड़ के नौ गांवों ने मनाया आजादी का जश्न

Jharkhand Protest: छात्रों ने 20 अगस्त को CM आवास घेरने का किया ऐलान, मांगा CM सोरेन का इस्तीफा