कोलकाता के पास खूबसूरत हिल स्टेशन (सौ. सोशल मीडिया) 
टूर एंड ट्रैवल

कोलकाता के पास इन हिल स्टेशन को परिवार के साथ करें एक्सप्लोर, नजारे देख खुश हो जाएगा दिल

कोलकाता ऐसी सिटी है जहां पर हर कोई जाना चाहता है लेकिन गर्मी के समय में लोग थोड़ा हिचकिचाते हैं। ऐसे में आप कोलकाता के आसपास मौजूद कुछ शानदार हिल स्टेशन को अपना डेस्टिनेशन बना सकते हैं।

प्रीति शर्मा

कोलकाता एक ऐसा शहर है जहां पर अक्सर लोग समय बिताने पसंद करते हैं। भारत के प्राचीन शहरों में से एक कोलकाता में कई चीजों देखने लायक है। यहां पर विक्टोरिया मेमोरियल से लेकर बोटेनिकल गार्डन तक आप कई जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। हालांकि गर्मी इतनी बढ़ गई है कि लोग किसी शांत और प्राकृतिक जगह पर छुट्टियां बिताना पसंद करते हैं। ऐसे में आप कोलकाता के पास कुछ हिल स्टेशन को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

भीड़-भाड़ से दूर प्रकृतिक के करीब सुकून से पल बिताना चाहते हैं तो परिवार के साथ इन हिल स्टेशन का लुत्फ उठा सकते हैं। आज हम आपको कोलकाता के पास स्थित कुछ खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जहां के नजारे आपकी आंखों में बस जाएंगे।

अजोध्या हिल्स

कोलकाता से अजोध्या हिल्स की दूरी करीब 353 किमी है। यहां आसपास दलमा वाइल्डलाइफ सैंचुरी, टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क, डिमना झील आदि देख सकते हैं। इसके अलावा रॉक क्लाइम्बिंग और ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। एडवेंचर एक्टिविटी के लिए यह जगह एकदम परफेक्ट है।

नेतरहाट

कोलकाता से करीब 575 किमी की दूरी पर स्थित नेतरहाट बहुत सुंदर हिल स्टेशन है। यह झारखंड के लहार जिले में स्थित शानदार हिल स्टेशन है। गर्मियों के समय यहां सूर्यास्त और सूर्योदय देखने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। कोलकाता के पास ऑफबीट डेस्टिनेशन जाना जाता हैं तो इस जगह पर एक बार जरूर आएं। यहां मैगनोलिया पॉइंट, सदनी फॉल्स, लोध फॉल्स, कोयर व्यू पॉइंट आदि एक्सप्लोर कर सकते हैं।

कुर्सियांग

यह हिल स्टेशन प्राकृतिक सुंदरता और अद्भुत नजारों के लिए जाना जाता है। यहां पर आप चाय के बागानों और माउंटेन स्लोप आदि को देख सकते हैं। भारत के शानदार हिल स्टेशनों में कुर्सियांग की चर्चा जरूर होती है। परिवार के साथ समय बिताने के लिए गर्मियों में इस जगह को चुन सकते हैं।

कोलकाता के आसपास किसी बेहतरीन जगह की तलाश में हैं तो इन जगहों पर दोस्तों या परिवार के साथ जरूर जाएं। इन हिल स्टेशन की खूबसूरती दिल को खुश करने के लिए काफी है। यहां आप वीकेंड पर छोटी सी ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, वाराणसी में गरमाया माहौल, काउंटिंग जारी

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार