देहरादून में यह जगह घूमिए (सोर्स- सोशल मीडिया) 
टूर एंड ट्रैवल

अब सुबह निकलो और शाम को वापस...दिल्ली वालों के लिए देहरादून का सफर हुआ जादुई; ये जगहें जाना ना भूलें

Delhi Tourism News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से अब पहाड़ों का सफर हुआ आसान। कम समय में लीजिए ठंडी वादियों, झरनों और रोमांचक सफर का आनंद।

सजल रघुवंशी

Weekend Getaways From Delhi: दिल्ली की झुलसाती गर्मी, ट्रैफिक का शोर और रोजमर्रा की भागदौड़ लोगों को मानसिक रूप से थका देती है, लेकिन अब राहत की एक नई राह खुल चुकी है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे ने सफर को इतना आसान और तेज बना दिया है कि वीकेंड पर पहाड़ों की ठंडी वादियों का मजा लेना अब किसी सपने जैसा नहीं रहा। सुबह दिल्ली से निकलकर कुछ ही घंटों में देहरादून पहुंचना और शाम तक वापस लौट आना अब पूरी तरह संभव है। कम समय और कम बजट में यह ट्रिप शहर की थकान दूर करने का परफेक्ट जरिया बन गया है, जहां सुकून, एडवेंचर और प्रकृति का बेहतरीन संगम देखने को मिलता है।

देहरादून की वादियां

देहरादून पहुंचते ही सबसे पहले यहां की प्राकृतिक खूबसूरती आपका दिल जीत लेती है। गुच्चू पानी यानी रॉबर्स केव एक अनोखी जगह है, जहां संकरी गुफाओं के बीच से बहता ठंडा पानी रोमांच का अनुभव कराता है। सहस्त्रधारा के गंधकयुक्त झरने न सिर्फ देखने में खूबसूरत हैं, बल्कि औषधीय गुणों के लिए भी जाने जाते हैं। मिंड्रोलिंग मोनेस्ट्री का शांत वातावरण और तिब्बती वास्तुकला मन को सुकून देती है, जबकि फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट का भव्य परिसर इतिहास और प्रकृति का शानदार मेल पेश करता है।

ठंडे झरनों का जादू

देहरादून से करीब 17 किलोमीटर दूर स्थित सहस्त्रधारा एक बेहद खास जगह है। यहां हजारों धाराएं मिलकर एक खूबसूरत झरने का रूप लेती हैं। गुफा के बीच से बहता ठंडा पानी घुटनों तक आता है, जो गर्मियों में राहत देता है। इस पानी में मौजूद सल्फर को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। यहां का रोपवे भी पर्यटकों को पहाड़ियों का शानदार नजारा दिखाता है, जिससे यह जगह पिकनिक और फोटोग्राफी के लिए परफेक्ट बन जाती है।

मोहंड और शिवालिक

देहरादून जाने के रास्ते में ही कई ऐसी जगहें हैं, जो इस सफर को और भी खास बना देती हैं। मोहंड की पहाड़ियां और टनल क्षेत्र आधुनिक इंजीनियरिंग और प्रकृति का शानदार संगम हैं। ऊंचे पुल और घने जंगलों के बीच से गुजरता एक्सप्रेसवे किसी विदेशी लोकेशन जैसा एहसास कराता है। वहीं, सहारनपुर स्थित शाकंभरी देवी मंदिर और शिवालिक पहाड़ियों का इलाका आध्यात्मिक शांति और प्राकृतिक सुंदरता का बेहतरीन मेल है।

राजाजी नेशनल पार्क

इस पूरे सफर का सबसे अनोखा अनुभव राजाजी नेशनल पार्क का एलिवेटेड कॉरिडोर है। करीब 11 किलोमीटर लंबा यह वाइल्डलाइफ कॉरिडोर जंगल के ऊपर से गुजरता है, जिससे नीचे के वन्यजीवों को कोई नुकसान नहीं होता। यहां से घने जंगल, सूखी नदी की घाटियां और कभी-कभी दिखने वाले हाथी इस यात्रा को यादगार बना देते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह अनुभव किसी जन्नत से कम नहीं है, जहां शांति और रोमांच दोनों एक साथ मिलते हैं।

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी