प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग है छत्तीसगढ़ की यह जगह, जानें क्यों है खास  
टूर एंड ट्रैवल

Chhattisgarh: प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग है छत्तीसगढ़ की यह जगह, जानें क्यों है खास

छत्तीसगढ़ में एक ऐसी भी जगह है जिसे शायद ही आपने सुना होगा। इस जगह का नाम सरगुजा है जो प्राकृतिक खूबसूरती का अद्भुत नजारा पेश करती है। इस जगह का नाम सरगुजा है जो छत्तीसगढ़ का प्रमुख जिला है।

प्रीति शर्मा

Chhattisgarh hidden Places: छत्तीसगढ़ देश के उन राज्यों में शामिल है जहां पर ज्यादातर क्षेत्र प्रकृति से घिरा हुआ है। यहां पर कई जनजातियां रहती हैं जो उनका निवास स्थान है। यहां पर मैनपाट, बारनवापारा वन्यजीव अभ्यारण्य, चित्रकूट, रायपुर और भिलाई जैसी प्रसिद्ध जगह है। हजारों लोग यहां पर हर साल घूमने के लिए आते हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में एक ऐसी भी जगह है जिसे शायद ही आपने सुना होगा। इस जगह का नाम सरगुजा है जो प्राकृतिक खूबसूरती का अद्भुत नजारा पेश करती है।

रामायण काल से गहरा नाता

छत्तीसगढ़ का प्रमुख जिला सरगुजा राज्य के उत्तरी भाग में स्थित है। यह राजधानी रायपुर से करीब 327 किमी दूर स्थित है। इस जगह के इतिहास की बात करें तो यह काफी पुराना माना जाता है। रामायण काल में इस जगह को दंडकारण्य के नाम से जाना जाता था। कुछ लोगों के अनुसार इस जगह को पहले डांडोर नाम से जाना जाता था।

सरगुजा में ज्यादातर हिस्सा जंगलों से घिरा हुआ है। इसकी सीमा ओडिशा, उत्तर प्रदेश और झारखंड से लगती है। यह भी कहा जाता है कि यहां के जंगलों में पांडो और कोरवा जैसी आदिवासी जनजातियां रहती हैं। शांत और प्राकृतिक वातावरण पर्यटकों को खूब पसंद आता है। दोस्तों के साथ भी इस जगह को आप एक्सप्लोर कर सकते हैं।

क्या है खासियत

पर्यटकों के लिए सरगुजा जन्नत से कम नहीं मानी जाती है। यहां पर ऊंचे-ऊंचे पहाड़, हरियाली, झील झरने और आकर्षक दृश्य लोगों को अपनी तरफ खींचते हैं। प्रकृति से प्रेम करने वाले लोगों के लिए यह जगह बहुत ही शानदार है। मानसिक सुकून के लिए इस जगह पर घूमने का प्लान किया जा सकता है। यहां पर आप एडवेंचर एक्टिविटी का भी मजा ले सकते हैं। हाईकिंग, ट्रैकिंग और कैंपिंग करने के लिए काफी लोग आते हैं।

टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

सरगुजा में कई हसीन और शानदार जगह है जिन्हें एक्सप्लोर किया जा सकता है। यहां पर तिब्बत मंदिर, टाइगर पॉइंट, चेंद्रा वॉटरफॉल, महामाया मंदिर, रामगढ़ पहाड़, दुर्गा मंदिर, फिश पॉइंट जैसी धार्मिक और खूबसूरत जगहों को पार्टनर या परिवार के साथ विजिट किया जा सकता है।

UPI पेमेंट को लेकर नए स्लैब का ऐलान, 5000 पर 20 और 10000 पर कटेंगे 40 रुपए

86 साल बाद किशाऊ बांध परियोजना को मिली हरी झंडी, अमित शाह की मौजूदगी में 6 राज्यों के बीच ऐतिहासिक समझौता

Uttar Pradesh Politics: मंत्री संजय निषाद ने UCC का किया समर्थन, बोले- जब वोट बराबर तो अधिकार भी एक हों

पटना में BPSC और दारोगा भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, भारी पुलिस बल तैनात

MDR on UPI: अमेरिकी दबाव में मोदी फिर सरेंडर, UPI पर फीस के नए नोटिफिकेशन पर भड़के राहुल गांधी