महाराष्ट्र की खूबसूरत ट्रेकिंग जगहें( फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
टूर एंड ट्रैवल

वीकेंड पर घूमने का बना रहे प्लान? महाराष्ट्र के इन ट्रैकिंग स्पॉट का लें मजा, लास्ट स्पॉट जन्नत से कम नहीं

Weekend Trip Maharashtra: अगर आप भी ट्रैकिंग के शौकीन है। आप भी दोस्तों के साथ या सोलो ट्रिप पर ऐसी जगह जाना चाहते है। तो ये ख़बर आपके लिए है। हम यहां महाराष्ट्र की कुछ ऐसे ट्रैकिंग स्पॉट के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में आपने शायद ही सुना हो।

यति सिंह
कलसुबाई पीक: यह महाराष्ट्र की सबसे ऊंची चोटियों में से एक मानी जाती है। जिसे महाराष्ट्र का ‘एवरेस्ट’ भी कहा जाता है। कलसुबाई पीक महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित सबसे लोकप्रिय ट्रैकिंग जगहों में से एक है। जिसकी चढ़ाई बेहद ही चुनौतीपूर्ण लेकिन रोमांचक है।
हरिश्चंद्रगड किला: ये किला महाराष्ट्र के सह्याद्री पहाड़ी पर स्थित एक ऐतिहासिक और प्राचीन किला है। जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से लगभग 4,470 फीट है। इस किले की विशेषता ये है कि ये जगह ट्रैकर्स प्रेमियों के लिए बेहद ही लोकप्रिय मानी जाती है।
राजमाची किला: महाराष्ट्र के लोनावाला के पास स्थित राजमाची किला मानसून के दौरान ट्रैकिंग के लिए बेहद लोकप्रिय माना जाता है। हरे-भरे पेड़ खूबसूरत नज़ारों से भरा हुआ प्रकृति के सबसे करीब ये किला रोमांचक जगहों में से एक है।
भीमाशंकर ट्रैक: भीमाशंकर ट्रैक घने जंगलों, वन्यजीवों और सुन्दर नज़ारों के लिए माना जाता है। ज्यादातर पर्यटक यहां भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग स्वरूप के दर्शन करने आते है। ये जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए बहुत ही खास जगह है।
संधान घाटी: महाराष्ट्र के अहमदनगर के समराद गांव के पास स्थित संधान पर्वत ओक प्रसिद्ध ट्रैकिंग और एडवेंचर स्पॉट है।इसे ‘घाटी ऑफ शेडोज’ और भारत का ग्रैंड कैनियन भी कहते है। जो सहाद्री की पहाड़ियों पर स्थित समुद्र तल से लगभग 3000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।

IAS बनना चाहते थे रामनाथ कोविंद, UPSC पास के बाद भी टूटा सपना, जानें कैसा रहा पूर्व राष्ट्रपति का सियासी सफर

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह