प्रतीकात्म इमेज (सोर्स- एआई जनरेटेड) 
टूर एंड ट्रैवल

नैनीताल से मुन्नार तक, कम बजट में परिवार के साथ सुकून के पल बिताने के लिए बेस्ट समर डेस्टिनेशंस

Best Family Trip Destinations In Summer: भीषण गर्मी से पाना है छुटकारा? बच्चों की समर वेकेशन के लिए यह हैं भारत के 4 सबसे बेहतरीन और ठंडे डेस्टिनेशंस।

सजल रघुवंशी

Summer Vacation Destinations India: गर्मी का मौसम शुरू होते ही ठंडी और सुकूनभरी जगहों पर जाने का मन करने लगता है। खासकर जब बच्चों की समर वेकेशन करीब हो, तो फैमिली ट्रिप प्लान करना और भी जरूरी हो जाता है। यह न सिर्फ बच्चों के लिए रोमांचक अनुभव होता है, बल्कि आपको भी रोजमर्रा की भागदौड़ से ब्रेक लेने का मौका देता है।

अगर आप इस बार परिवार के साथ किसी बेहतरीन डेस्टिनेशन की तलाश में हैं, तो भारत में कई ऐसी जगहें हैं जो आपकी छुट्टियों को यादगार बना सकती हैं। साथ ही यहां गर्मी से भी राहत मिलेगी।

नैनीताल: झीलों का खूबसूरत शहर

दिल्ली और आसपास के शहरों से आसानी से पहुंचने वाला नैनीताल परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए बेहतरीन जगह है। नैनी झील के किनारे बसा यह शहर रात में रोशनी से जगमगाता है। यहां बोटिंग, नैनी पीक ट्रेकिंग और केव गार्डन की सैर बच्चों को खूब पसंद आती है।

मनाली: बर्फ और एडवेंचर का मजा

हिमाचल प्रदेश का मनाली परिवार के साथ घूमने के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां की ठंडी हवाएं, देवदार के जंगल और बहती ब्यास नदी मन को सुकून देती है। रोहतांग पास और सोलंग वैली में गर्मियों में भी बर्फ का आनंद लिया जा सकता है। पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग और मॉल रोड पर शॉपिंग के साथ हिडिम्बा देवी मंदिर के दर्शन भी यात्रा को खास बनाते हैं।

लद्दाख: एडवेंचर का अनोखा अनुभव

अगर आपकी फैमिली एडवेंचर पसंद करती है, तो लद्दाख एक शानदार विकल्प है। यहां की नीली झीलें, ऊंचे पहाड़ और शांत वातावरण आपको एक अलग दुनिया का एहसास कराते हैं। पैंगोंग झील, नुब्रा वैली, मैग्नेटिक हिल और प्राचीन मठ इस जगह को खास बनाते हैं। डबल हंप ऊंट की सवारी बच्चों के लिए बेहद रोमांचक होती है।

मुन्नार: हरियाली और सुकून का संगम

केरल का मुन्नार अपने हरे-भरे चाय बागानों और धुंध से ढकी पहाड़ियों के लिए जाना जाता है। यह जगह प्रकृति के करीब समय बिताने के लिए बेहतरीन है। एराविकुलम नेशनल पार्क में नीलगिरि तहर को देखना, मट्टुपेट्टी डैम की सैर और टी म्यूजियम का दौरा बच्चों और बड़ों दोनों के लिए रोचक अनुभव होता है।

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल

नक्सलियों के गढ़ में पहली बार लहराया तिरंगा, अबूझमाड़ के नौ गांवों ने मनाया आजादी का जश्न

Jharkhand Protest: छात्रों ने 20 अगस्त को CM आवास घेरने का किया ऐलान, मांगा CM सोरेन का इस्तीफा