दोस्तों के साथ घूमने का आनंद लेते पर्यटक (सौ. एआई) 
टूर एंड ट्रैवल

26 जनवरी की छुट्टी में घूमें ये बेहतरीन डेस्टिनेशन, इस बार घर पर नहीं दोस्तों के साथ मनाएं जश्न

Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस की छुट्टी को खास बनाने के लिए दोस्तों के साथ ट्रैवल करना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इस दौरान देश के कई खूबसूरत और लोकप्रिय डेस्टिनेशंस पर घूमने का मौका मिलता है।

प्रीति शर्मा

Republic Day Long Weekend: जनवरी के पहले महीने में ही घूमने का बड़ा मौका सामने आया है। 26 जनवरी को सोमवार होने के कारण शनिवार से सोमवार तक 3 दिनों की छुट्टी मिल रही है। दिल्ली के पास ऋषिकेश से लेकर राजस्थान के किलों तक आप कई बेहतरीन डेस्टिनेशन को बजट में एक्सप्लोर कर सकते हैं।

सोमवार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी के साथ ही ट्रैवल लवर्स के लिए 3 दिनों का परफेक्ट वेकेशन स्लॉट तैयार है। अगर आप दिल्ली की भीड़भाड़ और परेड के चलते रास्तों की बंदी से दूर कहीं सुकून की तलाश में हैं तो ये 5 जगहें आपके लिए बेस्ट साबित होंगी। यहां पर आप दोस्तों के साथ मजे से लॉन्ग वीकेंड का आनंद ले सकते हैं।

ऋषिकेश

एडवेंचर और शांति का संगम दिल्ली से महज 5-6 घंटे की दूरी पर स्थित ऋषिकेश दोस्तों के साथ घूमने के लिए पहली पसंद है। यहां आप रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनंद ले सकते हैं या फिर गंगा किनारे कैंपिंग और इवनिंग आरती का सुकून पा सकते हैं।

जयपुर

शाही अंदाज में जश्न गुलाबी नगरी जयपुर हमेशा से पर्यटकों का पसंदीदा रहा है। यहां के आमेर किले और नाहरगढ़ की पहाड़ियों से सूर्यास्त देखना एक जादुई अनुभव होता है। हालांकि ध्यान दें कि नए साल से यहां के स्मारकों के टिकट की कीमतें बढ़ी हैं लेकिन यहां का स्ट्रीट फूड और कल्चरल वाइब इसकी भरपाई कर देता है।

लैंसडाउन

अनछुआ हिल स्टेशन यदि आप शांति पसंद करते हैं और पहाड़ों की ठंडी हवाओं के बीच वक्त बिताना चाहते हैं तो उत्तराखंड का लैंसडाउन सबसे सस्ता और सुंदर विकल्प है। यहां आप भुल्ला ताल झील और टिप-इन-टॉप पॉइंट पर दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।

नीमराना फोर्ट

दिल्ली जयपुर हाईवे पर स्थित नीमराना फोर्ट बेहतरीन जगह है जहां पर आप रोड ट्रिप कर सकते हैं। दोस्तों के साथ जिप लाइनिंग और किले की भव्यता का शानदार नजारा देख सकते हैं। यहां पर आकर आपको खूब मजा आएगा।

आगरा

ऐतिहासिक दीदार ताजमहल की खूबसूरती को करीब से देखने के लिए यह समय सबसे बेहतर है। आगरा न केवल अपने स्मारकों के लिए बल्कि अपने पेठे और बाजारों के लिए भी मशहूर है।

गणतंत्र दिवस के मौके पर सुरक्षा के चलते नेशनल हाईवे और बॉर्डर पर चेकिंग बढ़ जाती है इसलिए अपनी यात्रा थोड़ी जल्दी शुरू करें और होटलों की बुकिंग पहले से ही कर लें। जिससे आपकी यात्रा आरामदायक और मजेदार बन सके।

देर आए दुरुस्त आए, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोली मायावती, आकाश आनंद को पार्टी से किया आजाद, बताई वजह

तमिलनाडु में विपक्षी गठबंधन का नया नाम, कांग्रेस-MDMK-VCK समेत दलों ने बनाई रणनीति, CM विजय चुने गए नेता

अरविंद केजरीवाल फिर बने AAP के राष्ट्रीय संयोजक, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव, नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन

अशोक सिद्धार्थ ने मानी मायावती की शर्त, दामाद का करियर बचाने के लिए छोड़ी राजनीति, कहा- आप त्याग-दया की मूर्ति

विनेश फोगाट को विश्व चैंपियनशिप ट्रायल में मौका देने पर हाई कोर्ट ने WFI से मांगा जवाब