दक्षिण भारत (सौ. सोशल मीडिया) 
टूर एंड ट्रैवल

सर्दियों में साउथ इंडिया की इन जगहों को करें विजिट, जिन्हें कभी नहीं भूल पाएंगे खूबसूरती

Winter vacation in South India: सर्दियों में अगर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो साउथ इंडिया से बेहतरीन और शांतिपूर्ण जगह कौन सी हो सकती है। दिसंबर-जनवरी में इन जगहों पर ट्रिप एक यादगार लम्हा बन सकती है।

प्रीति शर्मा

Winter Ttravel Destinations: सर्दियों के समय अगर आप घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इस बार पहाड़ों पर घूमने की जगह कुछ नया अनुभव ले सकते हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं दक्षिण भारत की इन खूबसूरत जगहों के बारे में जहां पर एक बार जाने के बाद आप वापस आने का मन नहीं बना पाएंगे। रात के समय आसमान की शांति और खूबसूरती को महसूस करने के लिए कपल्स यहां एक बार जरूर जाएं।

आज हम आपको साउथ इंडिया की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर बिताया हर एक पल बहुत ही खास और यादगार होगा। इन जगहों की खूबसूरती शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है।

कुर्ग

कर्नाटक में स्थित कूर्ग हरी-भरी कॉफी बागानों और खूबसूरत पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यहां पर आसमान ज्यादातर समय साफ रहता है। रात के समय पार्टनर के साथ तारे देखना चाहते हैं तो इस जगह पर रोमांटिक ट्रिप प्लान की जा सकती है। मंडलपट्टी और निशानी बेट्टा जैसे व्यू पॉइंट स्टार्गेजिंग के लिए परफेक्ट हैं।

मुन्नार

केरल का मुन्नार चाय के बागानों और ठंड के मौसम में घूमने के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर आपको खूब मजा आएगा। शांति का अनुभव करना चाहते हैं तो एराविकुलम नेशनल पार्क जैसे इलाकों को विजिट कर सकते हैं। रात की शांति और पहाड़ों का सुकून इसे और भी खास बना देता है।

हंपी

कर्नाटक का हंपी अपनी ऐतिहासिक खंडहरों और चट्टानों के बीच फैले खुले मैदान के कारण बहुत आकर्षक लगता है। यहां की रोशनी बहुत कम होने से रात के समय आसमान बहुत साफ नजर आता है। तारों से भरा आसमान के नीचे प्राचीन मंदिर आकर्षक लगते हैं। सूर्यास्त के बाद आप यहां फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।

येलागिरी

यह जगह तमिलनाडु में है जो कि काफी शांत हिल स्टेशन है। भीड़ से दूर तारों को निहारने के लिए यह जगह बहुत शानदार मानी जाती है। पुंगनूर झील के आसपास का इलाका बहुत ही अच्छा लगता है। यहां पर आप विज्ञान के बारे में जानने का अवसर खोज सकते हैं।

सर्दियों में शांति और सुकूनभरी जगह की तलाश कर रहे हैं तो दक्षिण भारत की इन जगहों पर जाने का प्लान कर सकते हैं। जहां पर हर नजारे स्वर्ग का अहसास दिलाएंगे। जिन्हें छोड़कर आप वापस नहीं जाना चाहेंगे।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल के नदिया में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, अरुणाचल के अंजाव में बाढ़

ससुराज मेरी और मजे तुम उड़ाते हो, जब बड़े भाई ने अटलजी से मजाक में कही थी यह बात

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल