कोंकण घूमने की बेहतरीन जगह (सौ. सोशल मीडिया) 
टूर एंड ट्रैवल

कोंकण की खूबसूरती के हो जाएंगे दीवाने, वीकेंड ट्रिप के लिए इन जगहों पर बनाएं प्लान

महाराष्ट्र के पश्चिम तट पर बसी खूबसूरत जगह कोंकण में कई जगहों को एक्सप्लोर किया जा सकता है। यहां पर आप परिवार या दोस्तों के साथ वीकेंड ट्रिप पर कई जगह घूम सकते हैं। इस जगह की सुंदरता आपके मन में बस जाएगी।

प्रीति शर्मा

अगर आप शहरों की भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी से कुछ दिनों के लिए राहत चाहते हैं, तो कोंकण की प्राकृतिक खूबसूरती का दीदार कर सकते हैं। महाराष्ट्र के पश्चिमी तट पर बसा यह खूबसूरत क्षेत्र पहाड़ों, समुद्र तटों, झरनों और पारंपरिक गांव की वजह से पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध है। यहां पर आपको प्रकृति की सुंदरता के अलावा कोंकणी संस्कृति, खाना और लोक परंपराएं भी देखने को मिलेंगी। वीकेंड पर कोंकण की खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर किया जाता है।

दापोली

दापोली बहुत ही सुंदर जगह है जिसे मिनी महाबलेश्वर के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर मौजूद हरे-भरे पहाड़ और ठंडी हवाएं लोगों को दीवाना बना देती हैं। शांति पसंद करने वाले लोगों के लिए यह जगह जन्नत से कम नहीं है। दापोली के पास उन्हवरे है जहां पर गर्म पानी के कुंड हैं। इस शानदार जगह को एक बार जरूर देखें।

उन्हवरे

दापोली के पास बसा उन्हवरे गांव गर्म पानी के स्रोतों के लिए प्रसिद्ध है। यहां के झरने का पानी प्राकृतिक रूप से गर्म है। इसे लेकर लोगों का मानना है कि ये पानी बीमारियों से राहत देता है। शांत और सादगी भरे इस गांव का माहौल देखने आ सकते हैं।

रत्नागिरी

अल्फांसो आम और समुद्र तट के लिए प्रसिद्ध रत्नागिरी पर्यटकों की फेवरेट डेस्टिनेशन है। यहां पर ऐतिहासिकता, प्रकृति और संस्कृति तीनों का संगम देखने को मिलता है। इस खास जगह को परिवार के साथ वीकेंड पर एक्सप्लोर कर सकते हैं।

हरिहरेश्वर

यह जगह धार्मिक और प्राकृतिक है जिसे दक्षिण का काशी भी कहा जाता है। यह मंदिर और समुद्र तट पर्यटकों को शांति का अहसास करता है। यह जगह उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो प्रकृति के पास रहना चाहते हैं।

कोंकण घूमने का प्लान कर रहे हैं तो मानसून के समय जरूर जाएं। इस समय यहां का मौसम बहुत ही सुहाना होता है। लेकिन बारिश की वजह से रास्ता फिसलन भरा हो सकता है। यहां पर आकर आप लोकल फूड ट्राई कर सकते हैं। साथ ही बजट ट्रिप के लिए बस या ट्रेन को चुन सकते हैं।

कोंकण घूमना एक ट्रिप नहीं बल्कि एहसास है जो शांति, प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विविधता से भरा हुआ है। वीकेंड को खास बनाने के लिए इस जगह पर ट्रिप प्लान कर सकते हैं। भीड़भाड़ से दूर सुकून के पल बिताने के लिए कोंकण की इन जगहों को चुन सकते हैं।

ECI-SIR Row Live: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई बड़े नेता

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग

बृजभूषण केस में नया मोड़! पहलवानों ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, निचली अदालत के फैसले को चुनौती

चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब