गणेश विसर्जन के लिए महाराष्ट्र की जगहें (सौ. फ्रीपिक) 
टूर एंड ट्रैवल

गणेश विसर्जन देखने के लिए महाराष्ट्र की ये जगह हैं बेस्ट, ये मौका बिल्कुल न करें मिस

Ganesh Visarjan 2025: महाराष्ट्र में कुछ ऐसी भी जगहें मौजूद हैं जहां पर गणेश विसर्जन बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस भव्य उत्सव को देखने के लिए आप यहां पर कुछ जगहों को विजिट कर सकते हैं।

प्रीति शर्मा
गणेश उत्सव में सबसे भावुक और भव्य पल गणेश विसर्जन होता है। इस दौरान ढोल-ताशे की गूंज और अलग-अलग तरह की मूर्तियों के बीच गणपति बप्पा मोरया के नारे लगाते बप्पा को विदाई नजारे देखने लायक होते हैं। महाराष्ट्र में गणेश उत्सव की धूम पूरे देश में सबसे अलग है। यहां पर आप गणेश विसर्जन के दौरान भी उतना ही जोश और शानदार नजारा देख सकते हैं।
गिरगांव चौपाटी मुंबई का एक प्रसिद्ध समुद्र किनारा है जहां पर गणेश विसर्जन के लिए लाखों लोगों की भीड़ लगती है। यहां पर गणपति बप्पा को विसर्जित करने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। जिसकी वजह से यहां का नजारा काफी भव्य और आकर्षक लगता है। इस शानदार जगह पर आप बप्पा के दिव्य दर्शन करने जा सकते हैं।
मुंबई में स्थित पवई झील पर गणेश जी को विसर्जित करने का सबसे अच्छा स्थान माना जाता है। यहां पर उत्सव और नृत्य के बीच पानी में डूबी गणेश जी की प्रतिमाओं का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। इस शानदार जगह पर आप परिवार के साथ गणेश विसर्जन करने जा सकते हैं।
मुंबई का प्रसिद्ध जुहू बीच गणपति विसर्जन के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहां पर बॉलीवुड से जुड़ी हस्तियां भी आती हैं। गणेश विसर्जन के दिन यहां काफी बड़ा उत्सव आयोजित होता है। यहां पर आधी रात तक गणेश जी को विसर्जित किया जाता है जिसका नजारा बहुत ही अद्भुत होता है।
महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित चौपाटी बीच गणेश विसर्जन के लिए शानदार जगहों में शामिल है। यहां पर उत्सव ढोल, जुलूस और कलात्मक रुप से सजी मूर्तियां बहुत ही मनमोहक दृश्य पेश करती हैं। नागपुर या उसके आसपास रहने वाले लोगों के लिए यहां गणेश विसर्जन को देखने का मौका बिल्कुल नहीं गवाना चाहिए।
नासिक में स्थित गोदावरी नदी पर गणेश विसर्जन देखने का मजा लिया जा सकता है। यहां पर यह उत्सव बहुत ही शानदार तरीके से आयोजित किया जाता है। भक्तों द्वारा सजाई गई गणेश जी की प्रतिमा नदी तक आती है और मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण आध्यात्मिक हो जाता है।

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल

नक्सलियों के गढ़ में पहली बार लहराया तिरंगा, अबूझमाड़ के नौ गांवों ने मनाया आजादी का जश्न

Jharkhand Protest: छात्रों ने 20 अगस्त को CM आवास घेरने का किया ऐलान, मांगा CM सोरेन का इस्तीफा