भारत में घूमने के लिए बेस्ट ऑफबीट बीच 
टूर एंड ट्रैवल

भारत के वो 5 ऑफबीट बीच जहां पर भीड़-भाड़ से दूर अकेले में बिता सकते हैं समय

भारत में अक्सर लोग घूमने के लिए प्रसिद्ध जगहों को चुनते हैं। लेकिन इस बार अगर आप शांति और सुकून की तलाश में अकेले कहीं जाना चाहते हैं तो भारत के कुछ बेहतरीन बीच को डेस्टिनेशन बना सकते हैं।

प्रीति शर्मा
रोजाना हम सभी भागदौड़ भरी जिंदगी जीते हैं जिसके बाद थककर बिस्तर पर सो जाते हैं। लेकिन कभी-कभी मन में यह ख्याल आता है कि जिंदगी से कुछ वक्त चुराकर समुद्र की लहरों के बीच शांति और सुकून के पल बिताने चाहिए। ऐसे में भारत के ऑफबीट बीच एक परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकते हैं। गोवा, केरल और महाराष्ट्र जैसी जगहों पर प्रसिद्ध बीच हैं लेकिन वहां पर्यटकों की काफी भीड़ रहती है।
ऐसे में उन बीच पर घूमने का प्लान कर सकते हैं जहां पर प्रकृति की खूबसूरती और सुकून को महसूस किया जा सकता है। यहां पर आप अकेले या करीबी लोगों के साथ शांति में समय बिता सकते हैं। आज हम आपको ऐसी ही शांत और ऑफबीट बीचों के बारे में बताने जा रहे हैं।
वर्कला बीच केरल में स्थित बहुत ही खूबसूरत बीच है जिसे पापनाशम बीच के नाम से भी जाना जाता है। यह केरल के तिरुवनंतपुरम जिले के वर्कला शहर में स्थित है। यहां चट्टानों और समुद्र को देखकर आपका मन खुश हो जाएगा। बता दें कि यह समुद्र तट अरब सागर के किनारे स्थित है।
गोवा का कोला बीच पर्यटकों के लिए रात भर खुला रहता है। यहां की खूबसूरती और शांत वातावरण कपल्स, सोलो ट्रैवलर्स और प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। यहां पर आप समुद्र के किनारे बैठकर आराम कर सकते हैं।
चेराई बीच केरल का सबसे बेहतरीन बीच है जहां पर शांति रहती है। यह अपनी सुनहरी रेत, शांत लहरों और बैकवाटर के लिए प्रसिद्ध है। यह केरल के कोच्चि के पास वाइपिन द्वीप पर स्थित है। अकेले ट्रैवल करने के लिए यह बीच सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
ओडिशा का गोपालपुर बीच बंगाल की खाड़ी के किनारे स्थित है। ब्रिटिश काल में यह सबसे व्यस्त बंदरगाह हुआ करता था। यहां पर अब आपको शांति, सुकून और हरियाली का नजारा देखने को मिलेगा। पर्यटक यहां पर सूर्यास्त और सूर्योदय देखने भी आते हैं।
गुजरात के कच्छ जिले में स्थित मांडवी बीच बहुत सुंदर और लोकप्रिय समुद्र तय है। यहां पर शांत वातावरण और नीले पानी का मजा ले सकते हैं। अकेले खुद के साथ समय बिताने के लिए इस जगह पर घूमने का प्लान किया जा सकता है।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी