अंडमान। इमेज-सोशल मीडिया 
टूर एंड ट्रैवल

6 दिन घूमें अंडमान, खर्च होंगे बस इतने रुपए, जानें ट्रिप की पूरी डिटेल

IRCTC Tour Package : इस साल आप फैमिली संग सुकून भरी छुट्टियां बिताने का प्लान बना रहे तो IRCTC का अंडमान पैकेज ले सकते हैं। पैकेज में 6 दिन का शानदार ट्रिप एंजॉय कर सकते हैं। यहां ट्रिप की डिटेल है।

रंजन कुमार

IRCTC Andaman Air Tour Package : आप विदेशी तटों जैसी खूबसूरती और नीले समंदर के दीदार की ख्वाहिश रखते हैं, तो अब आपको पासपोर्ट और वीजा के चक्कर में पड़ने की जरूरत नहीं है। भारत का अंडमान और निकोबार द्वीप समूह अपनी सफेद रेत, पारदर्शी पानी और घने जंगलों के साथ किसी 'देसी जन्नत' से कम नहीं है। पर्यटकों की इसी पसंद को ध्यान में रखते हुए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने एक शानदार एयर टूर पैकेज लॉन्च किया है।

IRCTC के इस विशेष पैकेज का नाम 'AMAZING ANDAMAN EX DELHI (कोड: NDA13) है। यह सफर 5 रात और 6 दिनों का होगा, जो दिल्ली से सीधे हवाई यात्रा के साथ शुरू होगा। इस ट्रिप की सबसे बड़ी खूबी यह है कि आपको होटल बुकिंग या टैक्सी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। रहने-खाने से लेकर घूमने तक की पूरी जिम्मेदारी IRCTC की होगी।

यात्रा के मुख्य आकर्षण

पोर्ट ब्लेयर : आप राजधानी पोर्ट ब्लेयर की ऐतिहासिक 'सेल्यूलर जेल' (काला पानी) के दर्शन करेंगे, जो भारतीय स्वाधीनता संग्राम की वीरगाथाओं को समेटे हुए है।

हैवलॉक आइलैंड : दुनिया के सबसे बेहतरीन बीचों में शुमार राधानगर बीच पर आप सूर्यास्त का आनंद ले सकेंगे। यहां का शांत माहौल और नीला समंदर आपकी सारी थकान मिटा देगा।

वॉटर एक्टिविटीज : एडवेंचर के शौकीनों के लिए स्नोर्कलिंग और स्कूबा डाइविंग जैसे विकल्प इस ट्रिप को और भी रोमांचक बना देते हैं।

बजट की पूरी जानकारी

यह पैकेज अलग-अलग श्रेणियों में उपलब्ध है, ताकि आप अपनी सुविधा अनुसार चुनाव कर सकें:

दो लोगों के साथ : 59,900 रुपये प्रति व्यक्ति।

तीन लोगों के साथ : 57,900 रुपये प्रति व्यक्ति।

अकेले यात्रा : 77,500 रुपये।

बच्चों के लिए : 5 से 11 साल के बच्चे का किराया 50,900 रुपये है। जबकि 2 से 4 साल के छोटे बच्चों के लिए यह महज 37,900 रुपये है।

किनके लिए बेस्ट प्लेस?

अंडमान उन लोगों के लिए बेहतरीन जगह है जो शोर-शराबे से दूर प्रकृति की गोद में शांति से वक्त बिताना चाहते हैं। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) का यह एयर टूर पैकेज न केवल आपके पैसे बचाता है, बल्कि आपको टेंशन-फ्री वेकेशन का भरोसा भी देता है।

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन

सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो