टूथपेस्ट का इस्तेमाल (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

दांत भर नहीं साफ करता आपका टूथपेस्ट, जूलरी से लेकर घर के इन चीज़ों को भी कर देता है चकाचक

टूथपेस्ट न केवल आपकी मुस्कान को चमकाता है, बल्कि घर की साफ-सफाई से लेकर स्किन केयर तक कई कामों में भी मदद करता है। आइए जानते है इस बारे में।

सीमा कुमारी

Toothpaste Uses:मोतियों की तरह सफेद चमचमाते दांत हर कोई चाहता है। क्योंकि सफेद और सुंदर दांत आपकी पर्सनैलिटी में चार चांद लगा देते है। ऐसे में हम में से ज्यादातर लोग टूथपेस्ट को सिर्फ दांतों की सफाई के लिए करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही छोटा-सा ट्यूब घर के कई छोटे-मोटे कामों में भी आपकी मदद कर सकता है।

आपको बता दें, टूथपेस्ट में मौजूद ब्लीचिंग एजेंट्स, माइल्ड अब्रेसिव्स और एंटीबैक्टरियल गुण इसे एक मल्टीपरपस घरेलू आइटम बना देते हैं। यही कारण है कि टूथपेस्ट न केवल आपकी मुस्कान को चमकाता है, बल्कि घर की साफ-सफाई से लेकर स्किन केयर तक कई कामों में भी मदद करता है। आइए जानते है इस बारे में-

टूथपेस्ट का इस्तेमाल 4 घरेलू काम में कर सकते है

जले हुए बर्तन की सफाई में मददगार

जले हुए बर्तन की सफाई में आप टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकते है। अगर आपके किचन के बर्तन जल गए हैं और उनमें काले निशान आ गए हैं, तो टूथपेस्ट का कमाल देखें। थोड़ा टूथपेस्ट उस जगह पर लगाकर स्टील वूल या स्क्रबर से रगड़ें। इससे जले हुए हिस्से की परत आसानी से हट जाती है और बर्तन फिर से चमकने लगते हैं।

बाथरूम की टाइल्स और नल की सफाई

बाथरूम की टाइल्स और नल की सफाई के लिए भी आप टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकते है। बाथरूम की टाइल्स और नलों पर अक्सर पानी के दाग और पीलेपन की परत जमा हो जाती है। टूथपेस्ट को ब्रश पर लगाकर उन पर रगड़ने से वो दाग साफ हो जाते हैं और सतह पर नई-सी चमक आ जाती है।

ज्वेलरी की चमक लौटाएं

टूथपेस्ट की मदद से ज्वेलरी को भी साफ कर सकते है। चांदी या डायमंड जैसी ज्वेलरी पर गंदगी और पीलापन आ जाना आम बात है। इसके लिए टूथपेस्ट को सॉफ्ट ब्रश से लगाकर ज्वेलरी पर हल्के हाथ से रगड़ें और फिर पानी से धो लें। ज्वेलरी फिर से चमकने लगेगी।

मोबाइल स्क्रीन और चश्मे के स्क्रैच हटाएं

आपको बता दें, टूथपेस्ट से आप मोबाइल स्क्रीन और चश्मे के स्क्रैच भी साफ कर सकते है। इसके लिए एक साफ कपड़े पर थोड़ा सा टूथपेस्ट लगाकर मोबाइल स्क्रीन या चश्मे की लेंस पर धीरे-धीरे रगड़ें। फिर सूखे कपड़े से पोंछ लें। स्क्रैच काफी हद तक कम हो जाते हैं और ग्लास साफ नजर आता है।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब